Nubia N2 भारत में लॉन्च, 5000 एमएएच बैटरी व 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। हम बात कर रहे हैं Nubia N2 की। नूबिया एन2 स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 17:15 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया का यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में मिलेगा
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • फोन में 5.5 इंच का एचडी (1280x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। हम बात कर रहे हैं Nubia N2 की। नूबिया एन2 स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। बता दें कि नूबिया का यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसकी बिक्री 5 जुलाई को ही दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

डुअल सिम वाला नूबिया एन2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। फोन में 5.5 इंच का एचडी (1280x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसके बाद और स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नूबिया एन2 की बैटरी 5000 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से चार्ज होने पर 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग और 60 घंटे तक का वॉयस कॉल देगी।

नूबिया एन2 में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के अलावा डुअल-एलईडी फ्लैश के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। भारतीय मार्केट में Nubia N2 को शैंपेन गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर में बेचा जाएगा। इसका डाइमेंशन 155x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नूबिया एन2 के साथ नूबिया एम2 और नूबिया एम2 लाइट भी लॉन्च हुए थे। भारत में नूबिया एम2 लाइट को पहले ही पेश किया जा चुका है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.