Nubia N2 आज भारत में होगा लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन एन2 लॉन्च करेगी। नूबिया एन2 को सबसे पहले मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। अमेज़न इंडिया पर इस स्मार्टफोन को 'अभी मौज़ूद नहीं' के साथ लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार को दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू होगी। कंपनी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर यह पुष्टि की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 09:49 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया एन2 को सबसे पहले मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था
  • इस फोन के साथ नूबिया एम2 और एम2 लाइट लॉन्च हुए थे
  • नबिया एम2 लाइट भारत में लॉन्च हो चुका है
ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन एन2 लॉन्च करेगी। नूबिया एन2 को सबसे पहले मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। अमेज़न इंडिया पर इस स्मार्टफोन को 'अभी मौज़ूद नहीं' के साथ लिस्ट कर दिया गया है। Nubia N2 स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार को दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू होगी। कंपनी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर यह पुष्टि की थी।

अमेज़न लिस्टिंग से नूबिया एन2 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन पता चल गए हैं। नूबिया एन2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। और कंपनी लॉन्च से पहले जारी किए जाने वाले टीज़र में इसे फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत बता रही है। Nubia N2 स्मार्टफोन को चीन में 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था, और भारत में भी फोन के इसी कीमत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।

डुअल सिम वाले नूबिया एन2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के अलावा, फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

नूबिया एन2 के साथ मार्च में नूबिया एम2 और नूबिया एम2 लाइट भी लॉन्च हुए थे। भारत में नूबिया एम2 लाइट मई में पेश किया जा चुका है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.