नूबिया एम2 लाइट में है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में हुआ लॉन्च

चीनी कंपनी ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने भारत में नया स्मार्टफोन एम2 लाइट लॉन्च किया है। याद रहे कि ज़ेडटीई नूबिया एम2 लाइट को इससे पहले चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। नूबिया एम2 लाइट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 13,999 रुपये में 9 मई से मिलेगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 मई 2017 15:43 IST
ख़ास बातें
  • मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम
  • एम2 लाइट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 13,999 रुपये में 9 मई से मिलेगा
  • रियर कैमरे में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल के सेंसर का इस्तेमाल किया है
चीनी कंपनी ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने भारत में नया स्मार्टफोन एम2 लाइट लॉन्च किया है। याद रहे कि ज़ेडटीई नूबिया एम2 लाइट को इससे पहले चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। नूबिया एम2 लाइट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 13,999 रुपये में 9 मई से मिलेगा। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। नूबिया एम2 लाइट की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

नूबिया एम2 लाइट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। याद दिला दें कि चीनी मार्केट में इस हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए गए थे- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलाना फोन हीलियो पी10 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आता है। भारत में नूबिया का यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलेगा।

अब बात हैंडसेट की सबसे अहम खासियत कैमरे की। फ्रंट कैमरे का सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। वहीं, रियर कैमरे में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल के सेंसर का इस्तेमाल किया है। रियर कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला है। बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 155.73x76.7x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/ए, ब्लूटूथ 4.0, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.