अब 65 रुपये देकर हर महीने मिलेगा 50 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 सितंबर 2015 14:19 IST
आईओएस 9 ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च के साथ ऐप्पल ने आईक्लाउड के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए स्टोरेज स्पेस में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ज्यादा स्टोरेज के सब्सक्रिप्शन कीमत में भी कटौती की गई है। वहीं, 5 जीबी मुफ्त स्टोरेज का ऑफर अब भी बरकरार है।

(यह भी पढ़ें: आईओएस 9 लाया है बेहतर बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ)

इससे पहले, 20 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज के लिए 60 रुपये,100 जीबी के लिए 250 रुपये और 1 टीबी के लिए 1,200 रुपये हर महीने चुकाने पड़ते थे। नए ऑफर के तहत, अब 50 जीबी के लिए हर महीने 65 रुपये देने होंगे। वहीं, 200 जीबी के लिए 190 रुपये और 1 टीबी के लिए 650 रुपये लगेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि कीमत में बेस प्राइस को 60 रुपये से बदलकर 65 रुपये कर दिया गया है। शायद इसकी वजह डॉलर की तुलना में रुपये का कमज़ोर होना हो। अगर ऐसा है तो हम आने वाले दिनों में इंडियन ऐप स्टोर पर ऐप की कीमतों में बदलाव भी देखेंगे, यानी 0.99 डॉलर वाले ऐप्स की कीमत 60 रुपये की जगह 65 रुपये हो जाएगी। संभव है कि कंपनी इसी बेस प्राइस के आधार पर बाकी ऐप्स की कीमत भी तय करे। यानी 9.99 डॉलर का ऐप 600 रुपये के बजाए 650 रुपये में मिलेगा। कुछ ऐसा ही हमें क्लाउड स्टोरेज की कीमत में देखने को मिला है।
Advertisement

जिन यूज़र ने आईक्लाउड स्टोरेज को सब्सक्राइब किया है वे अपने आप ही नए स्टोरेज/कीमत में अपग्रेड हो जाएंगे। इस बदलाव के बाद ऐप्पल के आईक्लाउड स्टोरेज की कीमत उसके प्रतिद्वंद्वियों के पास पहुंच गई है। ड्रॉपबॉक्स पर 2 जीबी की स्टोरेज मुफ्त मिलती है, जबकि 1 टीबी के लिए हर महीने 9.99 डॉलर (करीब 660 रुपये) चुकाने पड़ते हैं। गूगल ड्राइव पर आप 15 जीबी स्पेस मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद 100 जीबी स्टोरेज के लिए हर महीने 1.99 डॉलर (करीब 130 रुपये) लगते हैं और 1 टीबी के लिए 9.99 डॉलर (करीब 660 रुपये)।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.