Nothing Phone (3a) Pro vs Samsung Galaxy A36: Rs 30 हजार की रेंज में कौन सा फोन बेस्ट?

दोनों ही स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही मिडरेंज के आकर्षक स्मार्टफोन हैं।
  • दोनों ही में लुभावने स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5000mAh बैटरी मिलती है।

Nothing Phone (3a) Pro और Samsung Galaxy A36, दोनों ही मिडरेंज के आकर्षक स्मार्टफोन हैं।

Nothing Phone (3a) Pro और Samsung Galaxy A36, दोनों ही मिडरेंज के आकर्षक स्मार्टफोन हैं। दोनों ही में लुभावने स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। लेकिन दोनों ही फोन अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करते दिखते हैं। नथिंग में जहां ग्लिफ इंटरफेस के साथ यूनीक डिजाइन और हाई एंड डिस्प्ले है, सैमसंग का फोन लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और ड्यूरेबिलिटी का वादा करता है। तो आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट, आइए इस तुलना के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं। 

Nothing Phone (3a) Pro vs Samsung Galaxy A36: Design & Display
Nothing Phone (3a) Pro में इसका खास आइकॉनिक डिजाइन मिलता है। जिसमें Glyph LED लाइटिंग इंटरफेस दिया गया है। इसमें तीन LED स्ट्राइप्स दी गई गई हैं। डिजाइन के मामले में Samsung Galaxy A36 में ज्यादा कुछ खास देखने को नहीं मिलता है। फोन प्रीमियम जरूर दिखता है। इसमें Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन है और IP67 रेटिंग मिलती है जो इसे ड्यूरेबल बनाती है। नथिंग फोन में प्लास्टिक का मिडल फ्रेम मिलता है। 

Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसी बीच Samsung Galaxy A36 में 6.7 इंच का Super AMOLED पैनल मिलता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
Advertisement

Processor
Nothing Phone (3a) Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC मिलता है। नथिंग के Phone (3a) Pro में 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A36 फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है।  
Advertisement

Battery 
Nothing Phone (3a) Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Samsung Galaxy A36 में भी 5000mAh की बैटरी है लेकिन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग का फोन यहां पर चार्जिंग स्पीड के मामले में थोड़ा पिछड़ जाता है। 
Advertisement

Camera
दोनों ही स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का मेन कैमरा है, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसका पेरिस्कोप सेंसर 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Samsung Galaxy A36 में 50MP मेन कैमरा मिलता है, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट में नथिंग का फोन काफी आगे साबित होता है। 

Price
Nothing Phone (3a) Pro की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, Samsung Galaxy A36 फोन इसी कंफिग्रेशन में समान कीमत यानी 30,999 रुपये में आता है। नथिंग फोन ज्यादा दमदार कैमरा, बड़़ा डिस्प्ले ऑफर करता है। दूसरी तरफ सैमसंग का फोन लम्बे समय तक एंड्रॉयड अपडेट्स और ड्यूरेबिलिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए बेहतर चॉइस हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Improved camera performance
  • Clean, bloat-free UI experience
  • Decent battery life
  • Bad
  • Charging speed could be better
  • The IP rating could be better
  • Wide-angle could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • 6 years of software support
  • Decent performance
  • Bright screen
  • Speakers are loud
  • Bad
  • No HDR support
  • Average battery life
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.