Flipkart Big Billion Days Sale में Nothing Phone 3 को आधे से कम प्राइस में खरीदने का मौका

Nothing के Phone 1 and Phone 2 के कस्टमर्स फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में Nothing Phone 3 को 34,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर खरीद सकेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
  • इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है
  • इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है

इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर को होगी। इसमें Flipkart Plus और Black मेंबर्स को जल्द एक्सेस मिलेगा। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटगेरीज में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Nothing Phone 3 को बहुत कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में उतरने वाली Nothing के को-फाउंडर, Akis Evangelidis (@AkisEvangelidis) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Nothing के Phone 1 and Phone 2 को खरीद चुके कस्टमर्स फ्लिपकार्ट की आगामी बिग बिलियन डेज सेल में Nothing Phone 3 को 34,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा है कि यह ऑफर केवल इस सेल के दौरान मिलेगा। देश में Nothing Phone 3 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट और 16 GB + 512 GB वेरिएंट के प्राइसेज क्रमशः 79,999 रुपये और 89,999 रुपये के हैं। 

Evangelidis ने बताया कि यह अपग्रेड ऑफर विशेषतौर पर Phone 1 के यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें Android 16 के सपोर्ट वाला Nothing OS 4.0 अपडेट नहीं मिलेगा। Nothing Phone 3 में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है 120 Hz के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Nothing Phone 3 की 5,500mAh बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में बैक पर नया Glyph Matrix डिजाइन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.