Nothing Phone (2a) ने पहली सेल में गाड़े झंडे! एक घंटे में 60 हजार फोन बेचने का दावा

Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) की पहली सेल हुई
  • एक घंटे में 60 हजार यूनिट्स बेचने का दावा
  • 23,999 रुपये है फोन की शुरुआती कीमत

Nothing Phone 2a स्‍मार्टफोन Android 14 पर बेस्‍ड Nothing OS 2.5 पर चलता है।

कंस्‍यूमर टेक ब्रैंड नथिंग (Nothing) के नए स्‍मार्टफोन Nothing Phone (2a) की पहली सेल भारत में मंगलवार को हुई। कंपनी का दावा है कि पहली सेल में नए नथिंग स्‍मार्टफोन को अभूतपूर्व सफलता मिली है। नथ‍िंग का कहना है कि तमाम चैनल्‍स पर हुई सेल के दौरान सिर्फ 60 मिनटों में Phone (2a) की 60 हजार यूनिट्स बिक गईं। लोगों के बीच भारी डिमांड के कारण यह फोन रिकॉर्ड समय में बिक गया। यह नंबर कंपनी का हौसला बढ़ाने वाला है क्‍योंकि इससे पहले आए Nothing Phone (2) को ऐसी कामयाबी नहीं मिल पाई थी।    
 

Nothing Phone 2a price in India

Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये है। यह 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये हैं। इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है। सेल Flipkart पर हो रही है। 

Nothing ने HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट की भी घोषणा की है। इसका मतलब है कि एलिजिबल कस्‍टमर्स के लिए फोन की इफेक्टिव कीमत बेस मॉडल के लिए 21,999 रुपये से शुरू होगी और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये हो जाएगी।
 

Nothing Phone 2a specifications

Nothing Phone 2a स्‍मार्टफोन Android 14 पर बेस्‍ड Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसमें तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सिक्योरिटी शामिल है। Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा गया है।
Advertisement

Nothing Phone 2a में दो 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। नथिंग फोन 2a में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, GLONASS, GALILEO, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 

Phone 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Phone 1 की 4,500mAh बैटरी यूनिट और Phone 2 की 4,700mAh बैटरी यूनिट की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। दावा किया गया है कि बैटरी यूनिट एक बार चार्ज करने पर लगातार दो दिनों तक चलती रहती है। कहा जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग तकनीक केवल 23 मिनट में बैटरी को शून्य से 50 प्रतिशत और 59 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसका वजन 190 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.