• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (2a) का डिजाइन लीक! डुअल कैमरा, Dimensity 7200 चिप के साथ फरवरी में होगा लॉन्च!

Nothing Phone (2a) का डिजाइन लीक! डुअल कैमरा, Dimensity 7200 चिप के साथ फरवरी में होगा लॉन्च!

फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल पैनल के सेंटर में होगा और हॉरिजॉन्टल पोजीशन में होगा। इसमें दो लेंस देखने को मिल सकते हैं। जो कि पुराने नथिंग फोन के डिजाइन से अलग होने वाला है। 

Nothing Phone (2a) का डिजाइन लीक! डुअल कैमरा, Dimensity 7200 चिप के साथ फरवरी में होगा लॉन्च!

Nothing Phone 2 के बाद कंपनी इसका अफॉर्डेबल वर्जन Nothing Phone (2a) पेश करने जा रही है

ख़ास बातें
  • फोन का कोडनेम Pacman बताया गया है।
  • डिवाइस में MediaTek Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है।
  • फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल पैनल के सेंटर में होगा।
विज्ञापन
Nothing Phone 2 के बाद कंपनी इसका अफॉर्डेबल वर्जन Nothing Phone (2a) पेश करने जा रही है, जैसा कि लीक्स में सामने आ रहा है। फोन के ताजा स्केच सामने आए हैं जिसमें इसका डिजाइन पता चलता है। रोचक बात ये है कि इसका कैमरा डिजाइन पुराने Nothing Phone से अलग दिख रहा है। साथ ही फोन के फरवरी 2024 में लॉन्च होने की खबरें आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है ताजा अपडेट! 

Nothing Phone (2a) अब अफवाहों में शामिल हो चुका है। जो इशारा करता है कि फोन के बारे में जल्द ही कंपनी की ओर से भी कोई संकेत दिया जा सकता है। लेकिन ऑनलाइन लीक्स की दुनिया में फोन के लेटेस्ट स्केच भी सामने आ गए हैं। यह एक बजट फोन होने वाला है। एंड्रॉयड डेवलपर Dylan Roussel ने इसके डिजाइन के बारे में बताया है। जिसके मुताबिक फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल पैनल के सेंटर में होगा और हॉरिजॉन्टल पोजीशन में होगा। इसमें दो लेंस देखने को मिल सकते हैं। जो कि पुराने नथिंग फोन के डिजाइन से अलग होने वाला है। 
 

इतना ही नहीं, एक अन्य टिप्स्टर ने फोन का प्रोटोटाइप भी शेयर किया है। जिसमें इसका डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। यहां पर LED फ्लैश भी दिख रहा है। कॉमन बात ये है कि कैमरा को Glyph LED ने घेरा हुआ है जैसा कि पहले आए दोनों मॉडल्स में दिया गया था। इनके साथ ऐप नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी संभावित है। 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फोन का कोडनेम Pacman बताया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है। साथ में Mali G610 MC4 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया जा सकता है। कंपनी ने इसके बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है। संभावना है कि फरवरी 2024 में Mobile World Congress (MWC) में फोन को पेश किया जा सकता है। Nothing की ओर से भी एक ईवेंट की पुष्टि फरवरी के लिए की जा चुकी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »