12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसी खूबियों से लैस होगा Nothing Phone 2! जानें बाकी डिटेल्‍स भी

Nothing Phone 2 : यह स्‍मार्टफोन स्नैपड्रैगन के 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग फोन 2 (Nothing Phone 2) की चर्चाएं जोरों पर हैं
  • कंपनी ने फोन की कुछ डिटेल्‍स हाल में टीज की थीं
  • अब टिप्‍सटर्स भी फोन की खूबियों को शेयर कर रहे हैं

नथिंग फोन 1 की तरह ही अपकमिंग स्‍मार्टफोन में भी ग्लिफ इंटरफेस दिया जा सकता है।

नथिंग फोन 2 (Nothing Phone 2) की चर्चाएं जोरों पर हैं। ब्रिटिश स्‍टार्टअप ने अपकमिंग स्‍मार्टफोन की कुछ डिटेल्‍स हाल में टीज की थीं। इससे लॉन्‍च टाइमलाइन और डिजाइन के संकेत मिलते हैं। अब टिप्‍सटर्स भी फोन की खूबियों को शेयर कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग नथिंग स्‍मार्टफोन में क्‍या कुछ खास होने वाला है। कहा जा रहा है कि फोन को BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, यानी यह डिवाइस भारत में भी लॉन्‍च के लिए तैयार है। 

टिपस्टर Sunary Gourkhede (@Tech_Wallah) ने दो ट्वीट्स शेयर किए हैं। इनमें ‘नथिंग फोन 2' का एक आर्टिस्‍ट्स रेंडर भी शामिल है। ये रेंडर ट्विटर यूजर Ben Geskin के हैं। दावा किया गया है कि अपकमिंग ‘नथिंग फोन 2' में 120Hz के स्‍क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड पैनल होगा। फोन में फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया जाएगा।  

गौरखेड़े के मुताबिक, यह स्‍मार्टफोन स्नैपड्रैगन के 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। हम उम्‍मीद कर सकते हैं कि रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं। कहा जाता है कि यह फोन एनएफसी, वाईफाई, ब्लूटूथ, 5G रेडियो के साथ ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा, जो आईफोन 14 सीरीज में मिलने वाले इमरजेंसी एसओएस जैसे फीचर की तरह काम कर सकता है। 

बात करें फोन के डिजाइन की तो नथिंग फोन 1 की तरह ही अपकमिंग स्‍मार्टफोन में भी ग्लिफ इंटरफेस दिया जा सकता है। रियर और फ्रंट पैनल्‍स ग्‍लास के बने होंगे साथ में एल्‍युमीनियम फ्रेम होगा। यह स्‍मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से पैक हो सकता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वायरलेस चार्जिंग और आईपी रेटिंग के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ‘नथिंग फोन 2' में फोन 1 की तरह ही स्टीरियो स्पीकर और दो माइक दिए जा सकते हैं। 
Advertisement

टिप्सटर के मुताबिक, अपकमिंग हैंडसेट 3 वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी। दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी, टॉप वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की बात कही गई है। ये सभी जानकारियां आधिकारिक नहीं हैं, इसलिए आप इन स्‍पेसि‍फ‍िकेशंस को गंभीरता से ना लें। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.