Nothing Phone (2) Launch in India: Flipkart पर Nothing Phone (2) का लॉन्च कंफर्म! Snapdragon 8+ Gen 1 चिप से होगा लैस!

Nothing Phone (2) को लेकर कयास है कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है।

Nothing Phone (2) Launch in India: Flipkart पर Nothing Phone (2) का लॉन्च कंफर्म! Snapdragon 8+ Gen 1 चिप से होगा लैस!

Nothing Phone (2) को लेकर कयास है कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • कयास है कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है।
  • नए Nothing Phone में दमदार परफॉर्मेंस कम कीमत में देखने को मिल सकती है।
  • यह फोन बहुत ही जल्द स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
Nothing की ओर से इसका बहुचर्चित अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (2) जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह फोन भारत में भी बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन को इन गर्मियों में ही लॉन्च किया जाना है, जिसकी घोषणा कंपनी कर चुकी है। फोन इसके पुराने मॉडल से कहीं अधिक बेहतर अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस लेकर आएगा, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। Nothing Phone (2) का भारत लॉन्च Flipkart पर कंफर्म हो गया है। आइए आपको बताते हैं फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 

Nothing Phone (2) का लॉन्च ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के माध्यम से कंफर्म हो गया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने Nothing के फाउंडर और CEO, Carl Pie के द्वारा किए गए ट्वीट को शेयर किया है जिसमें फोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है। यहां पर जो अपडेट शेयर किया गया है उसमें साफ पता चलता है कि फोन Snapdragon 8 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आने वाला है। यानि कि नए Nothing Phone में दमदार परफॉर्मेंस कम कीमत में देखने को मिल सकती है। 

Nothing Phone (2) को लेकर कयास है कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है। अभी तक फोन के डिजाइन और स्पेक्स के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह पहले की तरह LED Glyph डिजाइन के साथ आ सकता है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा जा चुका है। जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है। एक टिप्स्टर ने इसे मॉडल नंबर के साथ देखा था और इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन मिलने का दावा किया था।

नथिंग फोन (2) के लिए जो अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन बहुत ही जल्द स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। लेकिन अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। संभावना है कि कंपनी जल्द ही इसके स्पेसिफिकेशंस से धीरे-धीरे करके पर्दा उठाना शुरू कर सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  2. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  3. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  5. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  6. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  9. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  10. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »