Nothing Phone 2 के लॉन्च से पहले लीक हुई फोटो, ऐसा दिखेगा कैमरा सेटअप और पैनल

Nothing Phone 2 की फोटो कहीं न कहीं उन रिपोर्ट्स की पुष्टि करती प्रतीत होती है, जिनमें हैंडसेट के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा
  • 6.7 इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा Nothing Phone 2
  • फोन में 4,700mAh बैटरी शामिल होने की पुष्टि भी की जा चुकी है

Nothing Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC मिलेगा

Nothing Phone 2 स्मार्टफोन के लॉन्च से कुछ दिन पहले इसकी एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। Nothing Phone 2 पिछले Nothing Phone 1 के समान डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पेई के यूके स्थित स्टार्टअप का दूसरा स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करेगा और इसमें 4,700mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने पहले Nothing Phone 2 के रियर पैनल के निचले हिस्से को टीज किया था, जिसमें ग्लिफ इंटरफेस का एक मॉडिफाइ किया गया वर्जन होगा।

टिपस्टर पारस गुगलानी (Twitter: @passionategeekz) ने रविवार को ट्विटर पर ऑक्टोपस इमोजी के साथ कथित Nothing Phone 2 की एक तस्वीर लीक की। जिस तरह Nothing Phone 1 में एक तोता दिखाई दिया था, कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के टीजर में हैंडसेट के चारों ओर ऑक्टोपस टेंटेकल्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो हैंडसेट के पिछले हिस्से के केवल ऊपरी बाएं कोने को दिखाती है, जिसमें कंपनी का यूनिक ग्लिफ इंटरफेस दिखाई दे रहा है।
Advertisement

नथिंग फोन 2 की फोटो कहीं न कहीं उन रिपोर्ट्स की पुष्टि करती प्रतीत होती है, जिनमें हैंडसेट के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की बात कही गई थी। जबकि कैमरा यूनिट नथिंग फोन 1 के समान दिखाई देता है, नथिंग फोन 2 के फ्रंट और रियर कैमरे के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लिफ इंटरफेस को फिर से डिजाइन किया गया है।
हालांकि Nothing ने अपकमिंग Phone 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसने हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है, जो पहले ऑनलाइन लीक हुए थे। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा।

इसमें 4,700mAh बैटरी मिलेगी, जो नथिंग फोन 1 की 4,500mAh बैटरी से बड़ी है। नथिंग फोन 2 के लिए चार्जिंग केबल में एक "पारदर्शी" डिजाइन होगा, जो कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की तरह ही डिवाइस के कुछ अंदर के कंपोनेंट को दिखाएगा। कंपनी के मुताबिक, फोन को तीन साल का OS अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.