नोकिया के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2016 12:25 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया स्मार्टफोन में 5.2 इंच या 5.5 इंच स्क्रीन होने का पता चला है
  • इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है
  • फोन में ज़ाइस लेंस दिया जा सकता है
नोकिया के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 में होने वाले इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है। चीन के एक टिप्सटर के मुताबिक आने वाले नोकिया स्मार्टफोन में 5.2 इंच या 5.5 इंच स्क्रीन होगा। ख़बरों में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 2के (क्वाडएचडी) डिस्प्ले होगा जिसका मतलब है कि यह हैंडसेट हाई-एंड कैटेगरी का होगा।

इसके अलावा, नोकिया के स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने का दावा भी किया गया है। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर थोड़ा पुराना हो गया है क्योंकि अब लॉने हो रहे लगभग सभी अच्छे स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा रहा है। इस फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है कि इसमें रियर कैमरे में ज़ाइस लेंस होगा। इससे पहले भी नोकिया डिवाइस में इस तरह का लेंस दिया जा चुका है।

नोकिया फोन के मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस होने की उम्मीद है। ख़बरें हैं कि यह फोन वाटरप्रूफ क्षमता के साथ आएगा। लेकिन, टिप्सटर ने लीक पर भरोसा करने के लिए किसी तस्वीर को जारी नहीं किया है। इसलिए हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। अभी नोकिया द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी दिए जाना बाकी है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 में वापसी करेगी।
Advertisement

याद दिला दें कि इन स्मार्टफोन में नोकिया ब्रांड का तो इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें इस कंपनी द्वारा बनाया नहीं जाएगा। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। इसके अलावा नोकिया के सीईओओ राजीव सूरी ने भी पुष्टि की है कि अगले साल एमडब्ल्यूसी में उनका व्यक्तव्य होगा।

हमें उम्मीद है कि एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट के पास आने के साथ ही इस बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। 27 फरवरी 2017 से बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट आयोजित किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphones, Nokia D1C, Mobiles, Android, Smartphones, MWC, MWC 2017

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.