Nokia X7 की जानकारी लीक, ऐसा हो सकता है डिस्प्ले

अब पता चला है कि कंपनी नए Nokia X7 वेरिएंट पर काम कर रही है। नोकिया एक्स7 में भी डिस्प्ले नॉच दिए जाने की उम्मीद है, नोकिया एक्स सीरीज़ के बाकी दोनों फोन की तरह।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अगस्त 2018 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X7 भी डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा
  • Foxconn ने नोकिया एक्स7 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है
  • इस रिपोर्ट में फोन के Nokia Phoenix होने की बात की गई है
अभी कुछ दिन पहले ही HMD Global ने भारत में Nokia X5 और Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 5.1 Plus व Nokia 6.1 Plus को उतारा था। इवेंट में नोकिया 5.1 प्लस की कीमत का खुलासा तो नहीं किया गया, लेकिन नोकिया 6.1 प्लस को 15,999 रुपये में बेचने की जानकारी दी गई। अब पता चला है कि कंपनी नए Nokia X7 वेरिएंट पर काम कर रही है। नोकिया एक्स7 में भी डिस्प्ले नॉच दिए जाने की उम्मीद है, नोकिया एक्स सीरीज़ के बाकी दोनों फोन की तरह। हालांकि, इस नोकिया फोन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता है।

Vtechgraphy ने इस फोन की ताज़ा तस्वीर लीक की हैं। बताया गया है कि ये तस्वीरें Nokia X7 के डिस्प्ले पैनल की है जिसे फॉक्सकॉन के कर्मचारियों से हासिल किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि Foxconn ने इस फोन को बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हम आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद कर सकते हैं। इसका डिस्प्ले नॉच बहुत हद तक Nokia 5.1 Plus जैसा है जो नोकिया 6.1 प्लस से थोड़ा चौड़ा है। तस्वीर के आधार पर आधार कहा जा सकता है कि डिस्प्ले 6 इंच से बड़ा होगा और आस्पेक्ट रेशियो 19:9।

गौर करने वाली बात है कि इस रिपोर्ट में फोन के Nokia Phoenix होने की बात की गई है जिसके बारे में पहले जानकारी सामने आ चुकी है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और कार्ल ज़ाइस ब्रांडिंग वाले कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Nokia X7 या नोकिया फिनिक्स की कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) होगी और इसे 15 सितंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, हम आपको इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.