Nokia X6 की कीमत हुई लीक, स्पेसिफिकेशन का भी मिला इशारा

Nokia अपनी नई X सीरीज़ का स्मार्टफोन 16 मई को पेइचिंग में आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतार सकती है...

Nokia X6 की कीमत हुई लीक, स्पेसिफिकेशन का भी मिला इशारा
ख़ास बातें
  • Nokia अपनी नई X सीरीज़ का स्मार्टफोन 16 मई को ला सकती है
  • यह फोन Nokia X या Nokia X6 नाम से देगा दस्तक
  • Nokia X6 की गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन लीक हुईं
विज्ञापन
Nokia अपनी नई X सीरीज़ का स्मार्टफोन 16 मई को पेइचिंग में आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतार सकती है। यह फोन Nokia X या Nokia X6 हो सकता है। नई लीक से इस नए फोन की कीमत और डिज़ाइन को लेकर इशारा मिला है। Nokia X6 की गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं। वीबो पर साझा की गई तस्वीर के स्क्रीनशॉट में Nokia X6 का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट दिख रहा है।

इनकी कीमत 1,499 चीनी युआन (15,900 रुपये) हो सकती है। यह कीमत पिछली लीक से थोड़ी कम है। पहले कहा गया था कि Nokia X6 1,600 चीनी युआन (16,900 रुपये) का होगा। नोकिया अब नए स्मार्टफोन को मिड-रेंज में रख सकता है, जिससे प्रतियोगियों को टक्कर देने में उसे कुछ आसानी हो।

स्क्रीनशॉट पर जाएं तो Nokia X6 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज हो सकता है। हैंडसेट में ग्लास बैक का प्रयोग हुआ है। इसमें नॉच डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखे गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक में है। चीन में स्मार्टफोन सनिंग.कॉम ऑनलाइन के ज़रिए बिकेगा। जैसा कि हमने पहले बताया, Nokia X6 की लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिखा है। रैम 6 जीबी होंगे। फोन संभवत: एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करेगा।
 
nokia
 

Nokia X स्पेसिफिकेशन

पिछली लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia X आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इसके साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी / 64 जीबी होने की संभावना है और इसके साथ 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया X में पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा। दोनों सेंसर 16 मेगापिक्सल के होंगे। पहले दावे किए गए थे कि रियर कैमरे में कार्ल ज़ाइस के लैंस इस्तेमाल होंगे। हालांकि, इसका ज़िक्र टीना की लिस्टिंग में नहीं है। फ्रंट कैमरे के सेंसर के बारे में अभी जानकारी नहीं उपलब्ध है। फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर और वज़न 151 ग्राम होने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, चीनी रिटेलर सनिंग.कॉम ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें Nokia X के डिज़ाइन से पर्दा उठ गया था। देखा गया है कि फोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। दिखने में यह काफी कुछ iPhone X जैसा है। एक बैनर में इसमें ग्लास और अल्युमिनियम बॉडी देखी गई है। साथ ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले के ऊपर नॉच।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia X, Nokia X6, nokia, HMD GLobal
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »