Nokia X20 5G को मिला एक और सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, Nokia X20 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 349 (लगभग 30,000 रुपये) होगी। इसे Nokia G10 के साथ 8 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 मार्च 2021 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X20 5G स्मार्टफोन 8 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च
  • गीकबेंच वेबसाइट पर एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट हुआ था फोन
  • नोकिया एक्स20 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर

फोन Android 11 out-of-the-box के साथ दस्तक दे सकता है

Nokia X20 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से US Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, खबरों की मानें, तो यह फोन इंडियन IMEI database पर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, Nokia की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने इस स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी 8 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है जिसको लेकर माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन को कथित Nokia G10 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर सकती है। नोकिया एक्स20 5जी फोन इससे पहले गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें सामने आया था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही फोन Android 11 out-of-the-box के साथ दस्तक दे सकता है।

FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग के अनुसार TA-1341 मॉडल नंबर फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। इस मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा है कि यह Nokia X20 स्मार्टफोन होगा। डॉक्यूमेंट्स में Nokia फोन का बैक पैनल भी दिखाया गया है, जिससे प्रतीत होता है कि कथित नोकिया एक्स20 5जी फोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल फीचर किया जाएगा। इसके अलावा, टिप्सटर मुकुल शर्मा ने तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें फोन TA-1341 मॉडल नंबर के साथ Indian IMEI database पर देखा जा सकता है। यदि यह मॉडल नंबर असल में नोकिया एक्स20 से जुड़ा हुआ है, तो यकीनन यह फोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है।
 

Nokia X20 price

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया एक्स20 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 349 (लगभग 30,000 रुपये) होगी। इसे Nokia G10 के साथ 8 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है।
 

Nokia X20 specifications

एफसीसी और आईईएमआई लिस्टिंग से नोकिया एक्स20 5जी से संबंधित ज्यादा कुछ खुलासा नहीं होता। यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर भी लिस्ट हुआ था, जहां पता चला था कि फोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। NokiaPowerUser की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन में 8 जीबी रैम वेरिएंट भी आएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मिलेगा।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि Nokia X20 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकेगा। फोन की बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  2. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  3. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  4. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  5. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  6. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  7. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  8. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  10. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.