Nokia X के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का चला पता

Nokia X को चीन में 16 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और नॉच डिस्प्ले के साथ आने वाला नोकिया ब्रांड का पहला फोन भी। अब Nokia X को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2018 12:26 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया X में पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • 5.8 इंच का फुल-एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला
  • Nokia X को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है
Nokia X को चीन में 16 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और नॉच डिस्प्ले के साथ आने वाला नोकिया ब्रांड का पहला फोन भी। अब Nokia X को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के डिजाइन और चंद स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। दरअसल, TENAA पर Nokia TA-1099 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। फोन को ब्लू, ब्लैक और सिल्वर व्हाइट रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

Nokia X स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia X आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इसके साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी / 64 जीबी होने की संभावना है और इसके साथ 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया X में पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा। दोनों सेंसर 16 मेगापिक्सल के होंगे। पहले दावे किए गए थे कि रियर कैमरे में कार्ल ज़ाइस के लैंस इस्तेमाल होंगे। हालांकि, इसका ज़िक्र टीना की लिस्टिंग में नहीं है। फ्रंट कैमरे के सेंसर के बारे में अभी जानकारी नहीं उपलब्ध है। फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर और वज़न 151 ग्राम होने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, चीनी रिटेलर सनिंग.कॉम ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें Nokia X के डिज़ाइन से पर्दा उठ गया था। देखा गया है कि फोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। दिखने में यह काफी कुछ iPhone X जैसा है। एक बैनर में इसमें ग्लास और अल्युमिनियम बॉडी देखी गई है। साथ ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले के ऊपर नॉच।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X, Nokia, Android, TENAA, Nokia X Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.