MWC में नोकिया के नए स्मार्टफोन 25 फरवरी को होंगे लॉन्च

एमडब्ल्यूसी 2018 का आगाज़ स्पेन के बार्सिलोना में 26 फरवरी से होगा। स्मार्टफोन निर्माता मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में अपने नए डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही हैं। सोनी, सैमसंग और लेनोवो जैसा दिग्गज़ कंपनियां एमडब्ल्यूसी के लिए अपनी योजना का खुलासा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2018 16:10 IST
एमडब्ल्यूसी 2018 का आगाज़ स्पेन के बार्सिलोना में 26 फरवरी से होगा। स्मार्टफोन निर्माता मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में अपने नए डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही हैं। सोनी, सैमसंग और लेनोवो जैसा दिग्गज़ कंपनियां एमडब्ल्यूसी के लिए अपनी योजना का खुलासा कर चुकी हैं। हमने आपको जानकारी दी थी कि नोकिया एमडब्ल्यूसी में कुछ 'शानदार' स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले नोकिया इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

एचएमडी ग्लोबल द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कंपनी की टैगलाइन है 'Welcome Home'। कंपनी ने ज़िक्र किया है कि नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव लॉन्च के लिए हमारे साथ जुड़ें। कंपनी 25 फरवरी 2018, रविवार को दोपहर 4 बजे से 5 बजे के बीच लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट बार्सिलोना म्यूज़ियम ऑफ कंटेंपरेरी आर्ट में किया जाएगा।
Advertisement
 

एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया 9, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 के ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद है। इसके अलावा इस इवेंट में नोकिया 3310 4जी वेरिएंट के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक क्वार्टी 4जी फोन (टीए-1047) के ग्लोबर रिलीज़ की तारीख़ का भी ऐलान किया जा सकता है। आधिकारिक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस साइट से पुष्टि होती है कि शाओमी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है। शेनज़ेन की कंपनी हॉल नंबर 6 में स्टैंड 6बी30 में अपना डिवाइस पेश करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कुछ नए डिवाइस भी प्रदर्शित करेगी या फिर सिर्फ पुराने डिवाइस ही लॉन्च करेगी। ऐसी भी ख़बरें हैं कि कंपनी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मी 7 लॉन्च करेगी।

सोनी भी कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी में कुछ नया लॉन्च करने के लिए तैयार है। जापान की दिग्गज़ कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए है। कंपनी 26 फरवरी, सोमवार को इस इवेंट में नए डिवाइस प्रदर्शित करेगी। बता दें कि इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का यह पहला दिन है। एमडब्ल्यूसी इवेंट बार्सिलोना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। ख़बरों से पता चला है कि सोनी इस इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो का ऐलान करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, Nokia MWC Event

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.