Nokia 1 Plus के बारे में फिर जानकारी आई सामने

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में एचएमडी ग्लोबल के इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है, खासकर पांच रियर कैमरे वाले Nokia 9 PureView को लेकर।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 Plus और Nokia 1 Plus को भी पेश किए जाने की उम्मीद
  • Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश हो सकता है नोकिया 1 प्लस

MWC 2019: एक बार फिर Nokia 1 Plus के बारे में जानकारी आई सामने

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में एचएमडी ग्लोबल के इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है, खासकर पांच रियर कैमरे वाले Nokia 9 PureView को लेकर। अब जानकारी सामने आई है कि 24 फरवरी को होने वाले इवेंट में नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक सस्ता फोन भी लॉन्च कर सकती है। इस Nokia फोन का मॉडल नंबर TA-1152 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भारतीय मार्केट के लिए बना है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में इस इवेंट में Nokia 1 Plus और Nokia 8.1 Plus को लॉन्च किए जाने की चर्चा है। संभव है कि ताज़ा जानकारी Nokia 1 Plus से संबंधित है। नोकिया का नया एंड्रॉयड गो मॉडल एचएमडी ग्लोबल के Nokia 1 का अपग्रेड होगा।

ड्रॉयडशाउट के मुताबिक, नए Nokia फोन का मॉडल नंबर TA-1152 है। एचएमडी ग्लोबल इस फोन को भारत के लिए बना रही है। माना जा रहा है कि इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के ठीक बाद मार्केट में उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Redmi Go होगा Xiaomi का पहला एंड्रॉयड गो फोन, स्पेसिफिेकेशन सार्वजनिक

इस इवेंट में HMD Global द्वारा Nokia 9 PureView को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह पांच रियर कैमरे से लैस होगा। इसमें कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए Light टेक्नोलॉजी होगी। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Nokia 9 PureView भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है।
 
इस इवेंट में Nokia 8.1 Plus और Nokia 1 Plus को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। कुछ रेंडर्स से इशारा मिला है कि नोकिया 8.1 प्लस में पंच-होल सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसी तरह का डिजाइन कुछ समय पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy A8s और Honor View 20 में भी दिया गया था।
Advertisement

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Go हो सकता है कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

हार्डवेयर की बात करें तो Nokia 1 Plus में 480x960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 213 पिक्सल प्रति इंच स्क्रीन डेनसिटी के साथ आएगा। लीक के मुताबिक, इस नोकिया फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर और PowerVR GE8100 जीपीयू दिया जाएगा। नोकिया 1 प्लस में 1 जीबी रैम दिए जाने का दावा है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 1 Plus, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.