नोकिया का एंड्रॉयड स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 15:42 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे
  • नोकिया डी1सी को अगले साल फरवरी में लॉन्च किया जाएगा
  • 2017 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मार्केट में वापसी होगी
नोकिया के ब्रांड का इस्तेमाल करने वाली कंपनी ने नोकिया के स्मार्टफोन बाजार में वापसी की पुष्टि कर दी है। फिनलैंड की कंपनी नोकिया का एंड्रॉयड स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले मई में नोकिया ने फिनलैंड की ही एक कंपनी एचएमडी ग्लोबल को अगले दस साल तक नोकिया ब्रांड के मोबाइल व टैबलेट बनाने के लिए लाइसेंस देने की घोषणा की थी।

इससे पहले एक ताजा लीक में दावा किया गया था कि नोकिया ने अगले साल अपनी वापसी की तैयारी कर ली है। एक लीक प्रेज़ेंटेशन स्लाइड में कथित तौर पर कंपनी के कैपिटल मार्केट डे 2016 इवेंट के बारे में जानकारी लीक हुई थी। कंपनी ने इसमें सभी संदेह को दरकिनार करते हुए स्मार्टफोन बाजार में वापसी के संकेत दिए थे।

अगर यह सच साबित होता है तो नोकिया अपने नोकिया एन1 टैबलेट के बाद पहला डिवाइस लॉन्च करेगी।

इसके अलावा नोकिया के सीईओओ राजीव सूरी ने भी पुष्टि की है कि अगले साल एमडब्ल्यूसी में उनका व्यक्तव्य होगा। और नोकिया के इस कथित स्मार्टफोन से तभी पर्दा उठने की भी उम्मीद है।
Advertisement
 

बता दें कि इन स्मार्टफोन में नोकिया ब्रांड का तो इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें इस कंपनी द्वारा बनाया नहीं जाएगा। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। नोकिया ब्रांड के नोकिया डी1सी को अगले साल लॉन्च किया जाए। ख़बर आई थी कि इस डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने का भी खुलासा हुआ था।
Advertisement

पिछले कुछ महीनों से नोकिया के कई कथित हैंडसेट को लेकर ख़बरें सामने आईं हैं। इनमें नोकिया 5320, नोकिया 1490 और नोकिया डी1सी शामिल हैं। नोकिया के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में उपलब्ध होने की उम्मीद है। एमडब्ल्यूसी इवेंट बार्सिलोना में 27 फरवरी 2017 से शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphones, Nokia D1C, Mobiles, Android, Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.