एक Nokia Phone के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक

नोकिया TA-1258 फोन में कई सेंसर्स भी दिए जाएंगे, जैसे ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर आदि। TENAA की लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि फोन में 3,040 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 11:36 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global ने नहीं की फोन की आधिकारिक पुष्टि
  • इस आगामी Nokia फोन का मॉडल नंबर TA-1258 है
  • नोकिया TA 1258 फोन में मिलेगा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Nokia TA-1258 फोन में मौजूद होगी 3,040 एमएएच की बैटरी

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इन दिनों नए बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो चीनी रेगुलेट्री बॉडी TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इस नोकिया फोन का मॉडल नंबर TA-1258 है। लिस्टिंग से फोन के कई फीचर्स की भी जानकारी मिली है, जैसे रियर कैमरा, 5.99 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम। यह स्मार्टफोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।

TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1258 Nokia फोन के रेंडर्स भी मौजूद हैं। कथित रूप से यह स्मार्टफोन नॉर्डिक ब्लू और सैंड गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। साइट के इस रेंडर्स से संकेत मिला है कि नोकिया स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल के ऊपरी बायीं ओर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा और बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। इसके अलावा रेंडर में दिखा है कि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को स्क्रीन की दायीं ओर जगह दी गई है।
 

Nokia TA-1258 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया फोन Android 10 पर काम करेगा, और इसमें 5.99 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1,440 पिक्सल होगा। कथित तौर पर फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। जुगलबंदी के लिए इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन 8 मेगापिक्सल प्राइमकी कैमरा के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

नोकिया TA-1258 फोन में कई सेंसर्स भी दिए जाएंगे, जैसे ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर आदि। TENAA की लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि फोन में 3,040 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन के डाइमेंशन की बात करें, तो 159.6×77×8.5 मिलीमीटर फोन का भार 840 ग्राम होगा।
Advertisement

खबरें तो यह भी है कि नोकिया अगस्त महीने में अपना Nokia Android TV box भी लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया एंड्रॉयड टीवी बॉक्स Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फीचर्स की बात करें, तो इसमें यह बॉक्स एंड्रॉयड टीवी 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें 1080p वीडियो रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा। नोकिया टीवी बॉक्स में इन-बिल्ट क्रोमकास्ट भी आएगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.