Nokia Phone Launch Today: कौन-से मॉडल्स होंगे लॉन्च, कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, क्या होंगे स्पेसिफिकेशन? जाने सब कुछ....

Nokia स्मार्टफोन्स को आज 3pm UK time (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के वेबपेज पर किया जाएगा, जिस पर फिलहाल लॉन्च को टीज़ किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C20, Nokia G10, G20, Nokia X10 और X20 फोन हो सकते हैं लॉन्च
  • लॉन्च इवेंट वर्चुअली होगा आयोजित
  • Nokia X10 और Nokia X20 हो सकते हैं बजट 5G फोन
Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global आज 8 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है, जहां नए नोकिया फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आज Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया एक्स सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी के बजट 5G फोन्स को लॉन्च किए जाएंगे, वहीं नोकिया जी10 और नोकिया जी20 को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे, जिनेम क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। नोकिया सी20 फोन कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल मॉडल होगा।
 

Nokia phone launch date, time, and livestream details

Nokia स्मार्टफोन्स को आज 3pm UK time (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के वेबपेज पर किया जाएगा, जिस पर फिलहाल लॉन्च को टीज़ किया गया है।  
Advertisement
 

Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10, Nokia X20 price (expected)

Nokia C20 की कीमत को लेकर जानकारी दी गई है कि यह EUR 90 (लगभग 7,900 रुपये) की शुरुआती राशि में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Nokia G10 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन का एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा, हालांकि इसकी कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

यूरोप में Nokia G10 की  कीमत क्रमश: EUR 139 (लगभग 12,300 रुपये) और Nokia G20 की कीमत EUR 169 (लगभग 15,000 रुपये) होगी। नोकिया इन फोन में ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन आ सकते हैं। Nokia X10 को लेकर कहा जा  रहा है  कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 349 होगी, जबकि Nokia X20 के 6 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 300 (लगभग 26,500 रुपये) होगी।
Advertisement
 

Nokia C20 specifications (expected)

नोकिया सी20 स्मार्टफोन हाल ही में Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां फोन के चार वेरिएंट ब्लूटूथ वी4.2 कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट थे। नोकिया सी20 की लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह किफायती Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 1 जीबी रैम प्राप्त होगी। अन्य स्पेसिफिकेशन का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
 

Nokia G10, Nokia G20 specifications (expected)

नोकिया जी10 और नोकिया जी20 फोन Android 11 पर काम कर सकते हैं, जिसके साथ 6.3 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया जाएगा। दोनों ही फोन में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा, जिसके आप 512 जीबी स्टोरेज तक बढ़ा सकते हैं। दोनों फोन में मौजूद अंतर की बात करें, तो नोकिया जी10 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, वहीं जी20 फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी10 और नोकिया जी20 दोनों फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

जी10 और जी20 दोनों फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है और कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। फोन में गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया जाएगा।
 

Nokia X10, Nokia X20 specifications (expected)

नोकिया एक्स10 और नोकिया एक्स20 की बात फोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा, दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-बॉक्स से लैस होंगे। नोकिया एक्स20 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकेगा। फोन की बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • Bad
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  11. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.