Android 11 (Go Edition) और दो कैमरों के साथ Nokia C20 Plus लॉन्च, जानें कीमत

Nokia C20 Plus की कीमत CNY 699 (लगभग 8,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 16 जून से शुरू की जाएगी।

Android 11 (Go Edition) और दो कैमरों के साथ Nokia C20 Plus लॉन्च, जानें कीमत

फोन को चीन में ग्रेफाइट ब्लैक और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Nokia C20 Plus फोन Nokia C20 का अपग्रेड वर्ज़न है
  • नोकिया सी20 प्लस फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस हैं फोन
विज्ञापन
Nokia C20 Plus स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए नोकिया फोन मौजूदा Nokia C20 स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया है, जिसे HMD Global ने अप्रैल में लॉन्च किया था। नोकिया सी20 प्लस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है इसके अलावा इसमें दो दिन तक की बैटरी लाइफ भी प्राप्त होती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में नोकिया सी20 स्मार्टफोन जैसा ही डिज़ाइन और प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया सी20 प्लस फोन Google के Android 11 (Go edition) out-of-the-box पर काम करता है।
 

Nokia C20 Plus price, availability

Nokia C20 Plus की कीमत CNY 699 (लगभग 8,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन को चीन में  ग्रेफाइट ब्लैक और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 16 जून से शुरू की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने फोन की अंतरराष्ट्रीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Nokia C20 Plus specifications, features

डुअल सिम (नैनो) नोकिया सी20 प्लस फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।

वहीं, इसके पिछले वर्ज़न में कंपनी ने पीछे और आगे दोनों तरफ 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया था।

Nokia C20 Plus में 32GB तक की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक एक्सपेंडेबल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर मौजूद सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

फोन में 4,950mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसका डायमेंशन 165.4x75.85mm और वज़न 204.7 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Practical design
  • कमियां
  • Slow charging
  • Below-average cameras
  • Lots of preloaded apps
  • Android Go is half-baked
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनीसॉक एससी9863ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »