Nokia के 4 नए स्मार्टफोन के रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Nokia कंपनी के चार स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक किए हैं। टिप्सटर ने फोन की तस्वीरों के साथ फोन के मॉडल नंबर की भी जानकारी दी है, जो कि Nokia N152DL, Nokia N151DL, Nokia N150DL और Nokia N1530DL हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia लॉन्च कर सकती है चार नए फोन
  • नोकिया के नए फोन बजट फोन हो सकते हैं
  • सभी फोन में मौजूद है मोटे बेजल्स
Nokia कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियों में चर नए फोन शामिल करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी के आगामी चार फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। डिज़ाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी के बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होंगे। हालांकि, इन सभी फोन के मोनिकर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए इन रेंडर्स में फोन के मॉडल्स नंबर भी शामिल है।
 

टिप्सटर Evan Blas ने ट्विटर के माध्यम से Nokia कंपनी के चार स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक किए हैं। टिप्सटर ने फोन की तस्वीरों के साथ फोन के मॉडल नंबर की भी जानकारी दी है, जो कि Nokia N152DL, Nokia N151DL, Nokia N150DL और Nokia N1530DL हैं। हालांकि, इसके अलावा फिलहाल इन स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। रेंडर्स में मोटे बेजल्स व सिंगल और डुअल रियर कैमरा सेटअप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी के बजट फोन हो सकते हैं।

रेंडर्स की बात करें, तो Nokia N151DL फोन में मोटे बेजल्स मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Nokia N150DL मॉडल नंबर वाले फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि वर्टिकली स्थित है। कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

मॉडल नंबर Nokia N152DL स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर भी मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं, जबकि बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा मौजूद है। Nokia N1530DL की बात करें, तो यह फोन टियरड्रॉप नॉच के साथ देखा जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia phone, Nokia phone leak renders
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.