Nokia G42 5G का प्राइस, स्पेसिफिकेशन आए सामने! 5000mAh बैटरी, 6GB रैम, QuickFix तकनीक से होगा लैस!

फोन में ट्रिपल कैमरा के तहत 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G42 5G ग्लोबल लॉन्च अब नजदीक बताया जा रहा है।
  • फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
  • इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग भी है।

Nokia G42 5G फोन में ट्रिपल कैमरा के तहत 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।

Photo Credit: Fotex

Nokia G42 5G ग्लोबल लॉन्च अब नजदीक बताया जा रहा है। लॉन्च की घोषणा से पहले इसे एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। यहां पर Nokia G42 5G का प्राइस और Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशन भी पता चल जाते हैं। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। Qualcomm Snapdragon 480+ SoC से लैस यह फोन 50 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ बताया गया है। इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग भी है। आइए जानते हैं बाकी के स्पेक्स और फीचर्स। 
 

Nokia G42 5G price

Nokia G42 5G लॉन्च से पहले एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। यह Fotex नाम की डच वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय तक लिस्टिंग को हटा दिया गया था। Nokiamob.net ने इसे स्पॉट किया था, जिसके मुताबिक इस फोन की कीमत यहां DKK 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) दिखाई गई थी। इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें मीटिओर ग्रे और लेवेंडर कलर्स देखे गए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक कंपनी फोन के साथ 3 साल की मेन्युफैक्चरर वारंटी देने वाली है। 
 

Nokia G42 5G specifications

Nokia G42 5G फोन एक मिडरेंज हैंडसेट के रूप में लॉन्च हो सकता है, जैसा कि ऊपर बताई गई लिस्टिंग से पता चलता है। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 6.56 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन Snapdragon 480+ SoC से लैस होकर आ सकता है और इसकी पेअरिंग में 6GB रैम दी जा सकती है। इंटरनल स्टोरेज स्पेस 128GB का बताया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 के साथ आएगा। 

नोकिया जी42 में कंपनी रिपेयरिंग की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए QuickFix टेक्नोलॉजी देने जा रही है। इसकी मदद से बैटरी को आसानी से निकाल कर रीप्लेस करवाया जा सकेगा। साथ ही चार्जिंग पोर्ट और स्क्रीन को भी आसानी से निकाल कर बदलवाया जा सकेगा। यानि कि यूजर इन पार्ट्स को खरीद कर खुद भी रीप्लेस कर सकेगा। जिसके लिए कंपनी टूल गाइड भी जारी करेगी। 
Advertisement

इसके कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में ट्रिपल कैमरा के तहत 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर भी हैं। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच की बैटरी है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.