10 हजार से कम दाम में 5050mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Nokia C31 लॉन्च

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia C31 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C31 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia C31 में 5050mAh की बैटरी दी गई है।
  • Nokia C31 में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,142 रुपये है।

Nokia C31 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

HMD Global ने चीन में किफायती फोन Nokia C31 को पेश कर दिया है। सितंबर के शुरू में कंपनी ने Nokia C31, Nokia G60 5G और  Nokia X30 5G  को ग्लाबल मार्केट में पेश किया था। में 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Nokia C31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nokia C31 की कीमत और उपलब्धता
Advertisement
स्टोरेज की बात करें तो Nokia C31 यूजर्स के लिए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 799 yuan यानी कि 9,142 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 869 yuan यानी कि 9,943 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन 15 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Nokia C31 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia C31 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में UNISOC SC9863A1 प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8322 दिया गया है।  स्टोरेज के मामले में इस फोन में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी के लिए इसमें 5050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Nokia C31 में IP52 लेवल वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन, 4G ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 4, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी इंटरफेस दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन Advanced Gray, Nordic Blue और Mint Green जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। फोन के रियर में  3D वॉटर रिप्पल डिजाइन है जो कि फिंगरप्रिंट मार्क्स को दूर करता है। इस फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.