Nokia C01 Plus अब 32GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध, 16GB वेरिएंट की कीमत बढ़ी

Nokia C01 Plus के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। नोकिया ने इस स्मार्टफोन को भारत में सितंबर 2021 में 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 21:15 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C01 Plus के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है
  • 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये से 6,299 रुपये हुई
  • Nokia C01 Plus में 3,000mAh की बैटरी 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है

Nokia C01 Plus की शुरुआती कीमत 6,299 रुपये है

Nokia C01 Plus को एक नए कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर को 32GB स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। नए वेरिएंट के साथ अब बजट नोकिया स्मार्टफोन दो वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Nokia C01 Plus में 5.45-इंच का HD+ डिस्प्ले है और यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरा में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और साथ ही 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आगे और पीछे कैमरे के लिए फ्लैश सपोर्ट मिलता है।
 

Nokia C01 Plus price in India

Nokia C01 Plus के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। नोकिया ने इस स्मार्टफोन को भारत में सितंबर 2021 में 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 5,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 6,299 रुपये में उपलब्ध है। यह Nokia.com, Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

Jio ग्राहकों को 600 रुपये का "इंस्टेंट प्राइस सपोर्ट" मिलेगा, जिससे Nokia C01 Plus के 16GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटकर क्रमश: 5,699 रुपये और 6,199 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, Jio ग्राहक 299 रुपये और उससे अधिक का रिचार्ज करते हैं, तो उन्हें 4,000 रुपये कीमत के बेनिफिट्स मिलेंगे।
 

Nokia C01 Plus specifications

डुअल-सिम (नैनो) Nokia C01 Plus Android 11 (Go Edition) पर चलता है, जिसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 295ppi है। यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a SoC पर काम करता है, जिसे 2GB रैम और 32GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Nokia C01 Plus में पीछे की तरफ f/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल सिंगल कैमरा है और फ्रंट में 2-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, 802.11b/g/n के साथ Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, GPS, A-GPS और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। Nokia C01 Plus के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फेशियल रिकग्निशन शामिल हैं।

Nokia C01 Plus में 3,000mAh की बैटरी 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 147.95x71.8x9.3mm और वज़न लगभग 157 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, nokia mobile, Nokia Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.