नोकिया 9 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और आइरिस स्कैनर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2017 15:25 IST
बहु-प्रतीक्षित नोकिया 8 के बारे में एक बार फिर जानकारी लीक हो गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस नए टॉप-एंड स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर और नोकिया ओज़ो ऑडियो एनहेंसमेंट जैसे फ़ीचर होंगे।

नोकिया पावर यूज़र की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 9 एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले होगा। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हो सकता है।

नोकिया 9 में एक कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक्स के साथ एक 22 मेगापिक्सल डुअल लेंस रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस बहु-प्रतीक्षित नोकिया फोन में कार्ल ज़ेसिस के साथ एक डुअल रियर कैमरा हो सकता है। नोकिया 8 के बार में भी लीक में जानकारी सामने आती रही हैं। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है।

नए नोकिया फोन में 3800 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। नोकिया 9 की अहम ख़ासियतों की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर और हाल ही में लॉन्च हुई एडवांस्ड स्पैटियल ऑडियो तकनीक ओज़ो ऑडियो भी हो सकती है। इस तकनीक को ओज़ो सैफरिकल कैमरा ने डेवलेप किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 3डी ऑडियो अनुभव कितनी पावर की खपत करेगा। इसके साथ ही फोन में आईपी68 सर्टिफिकेट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
Advertisement

याद दिला दें कि, सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें आइरिस स्कैनर है। इस तकनीक को सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में देखा गया था। इसमें बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 9, HMD Global, Nokia 9 Leaks, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.