Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, Nokia 7.1 को इस साल मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने उन नोकिया स्मार्टफोन के नाम की घोषणा की है जिन्हें 2019 के चौथे तिमाही में Android 10 अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 13:47 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global ने की एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने वाले फोन के नाम की घोषणा
  • Nokia 8 Sirocco को 2020 के पहली तिमाही में मिलेगा अपडेट
  • नोकिया 1 को 2020 की दूसरी तिमाही में मिलेगा अपडेट

Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, Nokia 7.1 को इस साल मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने उन नोकिया स्मार्टफोन के नाम की घोषणा की है जिन्हें 2019 के चौथे तिमाही में Android 10 अपडेट मिलेगा। Google ने हाल ही में इस बात का खुलास किया है कि Android Q अब Android 10 नाम से जाना जाएगा। एंड्रॉयड 10 के रिलीज़ होने के बाद एचएमडी ग्लोबल Nokia 7.1, Nokia 8.1 और Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी करेगी।

एचएमडी ग्लोबल द्वारा मीडिया को साझा किए और ट्विटर पर चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास द्वारा पोस्ट किए रोडमैप के अनुसार, नोकिया 7.1, नोकिया 8.1 और नोकिया 9 प्योरव्यू को इस साल के चौथी तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। इन तीनों स्मार्टफोन के बाद एचएमडी ग्लोबल 2020 की पहली तिमाही में नोकिया 6.1 (Nokia 6.1), नोकिया 6.1 प्लस (Nokia 6.1 Plus), नोकिया 7 प्लस (Nokia 7 Plus) स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को जारी कर सकती है।

नोकिया 2.2 (Nokia 2.2), नोकिया 3.1 प्लस (Nokia 3.1 Plus), नोकिया 3.2 (Nokia 3.2) और नोकिया 4.2 (Nokia 4.2) स्मार्टफोन को भी पहली तिमाही में अपडेट मिल सकता है।  इसके बाद अपडेट को नोकिया 1 प्लस (Nokia 1 Plus), नोकिया 5.1 प्लस (Nokia 5.1 Plus) और Nokia 8 Sirocco के लिए उतारा जा सकता है।

2020 की दूसरी तिमाही में नोकिया 2.1 (Nokia 2.1), नोकिया 3.1 (Nokia 3.1), नोकिया 5.1 (Nokia 5.1) और नोकिया 1 (Nokia 1) को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल सकता है। एचएमडी ग्लोबल ने रोडमैप में सभी हाल ही में उतारे गए स्मार्टफोन के नाम को शामल कर लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.