Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus आज हो सकते हैं लॉन्च

Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus को आज लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus आज हो सकते हैं लॉन्च

Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus आज हो सकते हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है Nokia 9 PureView
  • Nokia 3.2, Nokia 4.2, Nokia 1 Plus से आज उठ सकता है पर्दा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Nokia 9 PureView
विज्ञापन
Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus को आज लॉन्च किया जा सकता है। Mobile World Congress 2019 से पहले Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज बार्सिलोना में प्रेस इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान 2019 के लेटेस्ट Nokia स्मार्टफोन से पर्दा उठ सकता है। एचएमडी ग्लोबल ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आज इवेंट के दौरान आखिर कंपनी कौन-कौन से स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इवेंट की शुरुआत शाम 4 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) होगी।
 

Nokia at MWC 2019: ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HMD Global के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube के साथ-साथ Facebook पर भी होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इवेंट शुरू होने के बाद खबर में एम्बेड किए लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक करें। आज Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 1 Plus स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 

Nokia 9 PureView, Nokia 3.2, Nokia 4.2, Nokia 1 Plus: क्या है उम्मीद

Nokia 9 से संबंधित अबतक कई लीक रिपोर्ट एवं तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में हैंडसेट के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है। दूसरी तरफ, Nokia 3.2 और Nokia 4.2 स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Nokia 1 Plus से संबंधित कुछ लीक रिपोर्ट हैं जिनसे फोन के बारे में पता चलता है।

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए यह हैंडसेट लाइट कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी तकनीक के साथ आएगा। नोकिया 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। इसके अलावा नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम, 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, एनएफसी और 6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Nokia 1 Plus में 480x960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस नोकिया फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। यह एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चल सकता है।  Nokia 3.2 और Nokia 4.2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक MT6739WW
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie (Go edition)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, MWC 2019 Launch Event, Nokia 9 PureView
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »