Nokia 9 PureView से उठा पर्दा, पांच रियर कैमरों से है लैस

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले HMD Global ने रविवार को एक प्रेस इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2019 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView का कैमरा सिस्टम Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप
  • Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है नोकिया 9 प्योरव्यू
Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले HMD Global ने रविवार को एक प्रेस इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। गूगल एंड्रॉयड वन पर चलने वाले Nokia 9 PureView की सबसे अहम खासियत है पांच रियर कैमरों वाला सेटअप। तीन मोनोक्रोम और दो आरजीबी लेंस रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं, सभी कैमरे एफ/ 1.82 अपर्चर वाले हैं। फोन की अन्य अहम खासियतों में 5.99 इंच 2K स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम शामिल हैं।
 

Nokia 9 PureView की कीमत

एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, Nokia 9 PureView की कीमत 699 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) होगी। चुनिंदा मार्केट में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इस फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया है।
Advertisement


Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। Nokia 9 PureView के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। जब भी कोई यूज़र कैमरा इस्तेमाल करेगा, पांचों लेंस काम करने लगेंगे। इसके बाद फोन इन सभी तस्वीरों को मिलाकर एक तस्वीर बनाता है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement
 

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Nokia 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा कंपनी ने वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन प्रो कैमरा यूज़र इंटरफेस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.