नोकिया 9 की तस्वीरें लीक, इसमें होगा डुअल कैमरा व स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर

पिछले हफ्ते नोकिया के आने वाले कथित फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में पता चला था। अब नोकिया 9 स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। आम तौर पर लीक तस्वीरों से किसी डिवाइस के डिज़ाइन का पता चल जाता है, लेकिन आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 एक 'ब्लैक बॉक्स' से ढंका हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मई 2017 11:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • इससे पहले कथित नोकिया 9 का एक प्रमोशनल वीडियो भी लीक हुआ था
  • फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने का खुलासा हुआ है
पिछले हफ्ते नोकिया के आने वाले कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में एक प्रमोशनल वीडियो में पता चला था। अब नोकिया 9 स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। आम तौर पर  लीक तस्वीरों से किसी डिवाइस के डिज़ाइन का पता चल जाता है, लेकिन आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 एक 'ब्लैक बॉक्स' से ढंका हुआ है।

कथित नोकिया 9 की लीक तस्वीरों को frandroid.com पर पोस्ट किया गया। इन तस्वीरों से पता चला है कि  फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके अलावा, नोकिया के आने वाले कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.3 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। गौर करने वाली बात है कि, लीक में 6 जीबी रैम वेरिएंट होने की ख़बरों को ख़ारिज नहीं किया गया है।

कैमरे की बात करें तो नोकिया 9 में रियर पर 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन नोकिया 9 क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन के अगले हिस्से में दिए गए होम बटन में फिंगरप्रिंट इंटीग्रेट होगा।

जैसा कि हमने पहले बताया फोन की लीक तस्वीरें एक 'ब्लैक बॉक्स' (एक प्लास्टिक बॉक्स) से ढंकी हुई हैं जिससे फोन का डिज़ाइन का पता नहीं चलता. हालांकि, एक लीक तस्वीर में एंटीना लाइन देखी जा सकती हैं, जिससे नोकिया 9 में हेडफोन जैक दिख रहा है।
Advertisement

अभी फोन के यूज़र इंटरफेस के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। नोकिया 9 की लीक तस्वीरों से गूगल पिक्सल स्मार्टफोन जैसा यूआई होने का पता लगता है।
Advertisement

हाल ही में लीक हुए एक प्रमोशनल वीडियो से पता चला था कि एक नोकिया स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। और उम्मीद है कि ताजा तस्वीरों में यही फोन लीक हुआ है। चूंकि तस्वीरों में दिख रहा फोन एक प्रोटोटाइप डिवाइस है, इसलिए हम फोन के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। पाठकों को हमारी सलाह है कि लीक और रिपोर्ट पर आधारित इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.