नोकिया 9 के बारे में नई जानकारी आई सामने

नोकिया 9 को एक बेंचमार्क वेबसाइट पर 'एचएमडी ग्लोबल टीए-1004' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया था। इसके अलावा Nokia 9 का एक आधिकारिक टीज़र भी लीक हुआ है। अब एचएमडी ग्लोबल के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2017 11:59 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 5.3 इंच डिस्प्ले होने का पता चला है
  • नोकिा 9 में ब्लूटूथ 4.2 होने की उम्मीद है
  • यह स्मार्टफोन पहले एक बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हो चुका है
नोकिया 9 को एक बेंचमार्क वेबसाइट पर 'एचएमडी ग्लोबल टीए-1004' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया था। इसके अलावा Nokia 9 का एक आधिकारिक टीज़र भी लीक हुआ है। अब एचएमडी ग्लोबल के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। नोकिया 9 की एफसीसी लिस्टिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एचएमडी ग्लोबल द्वारा Nokia 9 को अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, इस लीक से नोकिया 9 के स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी के बारे में पता नहीं चलता, लेकिन पुष्टि होती है कि नोकिया के इस एंड्रॉयड फोन को फ्लैगशिप हैंडसेट के लिए सबसे ख़ास बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।
 

एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 9 स्मार्टफोन में जीएसएमएस और डब्ल्यूसीडीएमए दोनों टेक्नोलॉजी होंगी। और यह एनएफसी व ब्लूटूथ 4.2 एलई सपोर्ट करेगा। फोन्स डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 9 में 5.3 इंच डिस्प्ले होगा। यह डुअल-सिम सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

नई लीक से अलग, पहले आई ख़बरों में कहा गया था कि नोकिया 9 में एक बड़ा 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले दिया गया था। इसके अलावा, नोकिया 9 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को भी एक बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया। इस फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होने का भी खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर एक 13 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है। फोन की बैटरी क्षमता का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फोन के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 तकनीक को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.