नोकिया 8810 4जी एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च, वीओएलटीई से है लैस

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 8810 4जी फोन से भी पर्दा उठाया। देखा जाए तो नया फीचर फोन कंपनी के पुराने ही लोकप्रिय हैंडसेट का नया अवतार है। इसमें भी आपको इसकी पहचान बन चुकी कर्व्ड स्लाइडर डिज़ाइन मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2018 11:21 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8110 4जी फीचर फोन की कीमत 79 यूरो (करीब 6,300 रुपये) है
  • नोकिया 8810 4जी की भारतीय कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है
  • डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) नोकिया 8810 4जी स्मार्टफोन फीचर ओएस पर चलता है
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 8810 4जी फोन से भी पर्दा उठाया। देखा जाए तो नया फीचर फोन कंपनी के पुराने ही लोकप्रिय हैंडसेट का नया अवतार है। इसमें भी आपको इसकी पहचान बन चुकी कर्व्ड स्लाइडर डिज़ाइन मिलेगा। नए अवतार में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी फीचर है। साफ है कि कंपनी चाहती है कि यह फोन बैकअप फोन का काम करे। यह स्मार्टफोन 'स्मार्ट फीचर ओएस' पर चलता है। फोन में गूगल असिस्टेंट, गूगल सर्च और गूगल मैप्स का एक्सेस दिया गया है। ऐसा एचएमडी ग्लोबल और गूगल के साथ साझेदारी में संभव हो पाया है। फेसबुक और ट्विटर के साथ ये ऐप के बाद फोन का हिस्सा बन जाएंगे। इसमें भी लोकप्रिय स्नेक गेम नए अवतार में है।

नोकिया 8110 4जी फीचर फोन की कीमत 79 यूरो (करीब 6,300 रुपये) है। इसमें टैक्स और सब्सिडी शामिल नहीं हैं और एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि यही इस हैंडसेट की औसत रिटेल प्राइस होगी। नोकिया 8810 4जी की भारतीय कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन को मई महीने से ट्रेडिशनल ब्लैक और बनाना यलो रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) नोकिया 8810 4जी स्मार्टफोन फीचर ओएस पर चलता है जो काई ओएस से पावर्ड है। इसमें 2.45 इंच क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। कोई फ्रंट कैमरा नहीं है। स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी 52 की रेटिंग मिली है।

इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ऐसा लगता है कि माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। नोकिया 8110 4जी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें 1500 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके बारे में 9.32 घंटे तक के टॉक टाइम और 25 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 133.45x49.3x14.9 मिलीमीटर है और वज़न 117 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम 205

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.