नोकिया 8 सिरोको स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे

एमडब्ल्यूसी 2018 में एक के बाद एक स्मार्टफोन के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नोकिया 8 सिरोको रविवार को लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 फ्लैगशिप का नया अवतार है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2018 23:54 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 सिरोको की कीमत 749 यूरो (तकरीबन 60,000 रुपये) होगी
  • यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 फ्लैगशिप का नया अवतार है
  • हैंडसेट में कर्व्ड ग्लास और क्राफ्टिड स्टैनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है
एमडब्ल्यूसी 2018 में एक के बाद एक स्मार्टफोन के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नोकिया 8 सिरोको रविवार को लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 फ्लैगशिप का नया अवतार है। हैंडसेट में कर्व्ड ग्लास और क्राफ्टिड स्टैनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि स्टेनलीस स्टील वाला फ्रेम, 6000 सीरीज़ वाले एल्युमिनियम से ढाई गुना मज़बूत है। फोन लंबाई, चौड़ाई और मोटाई के मामले में पिछले वर्ज़न की तुलना में ज़्यादा कॉम्पैक्ट है। इसके रियर पर दिया गया कैमरा पिछले वर्ज़न से थोड़ा हटकर है और फोन को आईपी67 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा दी गई है। यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है, जिसे लेकर कंपनी ने समय-समय पर अपडेट उपलब्ध करवाने का वादा भी किया है।
 

नोकिया सिरोको की कीमत और उपलब्धता

नोकिया 8 सिरोको की कीमत 749 यूरो (तकरीबन 60,000 रुपये) होगी। भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। कहा गया है कि स्मार्टफोन अप्रैल की शुरुआत तक ब्लैक रंग वेरिएंट में उपलब्ध हो जाएगा।
 

नोकिया 8 सिरोको स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है

डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।
Advertisement

हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा। बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने इसके अलावा, नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8810 4जी हैंडसेट भी लॉन्च किए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, MWC, MWC 2018, Nokia, Nokia 8 Sirocco

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.