Nokia 8 भारत में आज होगा लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा

एचएमडी ग्लोबल का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत जहां 11.30 बजे होगी, लेकिन उससे चंद घंटे पहले नोकिया 8 को अमेज़न पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2017 10:22 IST
एचएमडी ग्लोबल का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत जहां 11.30 बजे होगी, लेकिन उससे चंद घंटे पहले नोकिया 8 को अमेज़न पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के साथ ही, Nokia 8 की भारत में कीमत का भी खुलासा हो गया है। और ऐसा भी लगता है कि देश में स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध होगा। अभी लिस्टिंग पेज पर यूज़र 'नोटिफाई मी' का विकल्प चुन सकते हैं। नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर 'बोथीज़' को बताया जा रहा है जिसके जरिए यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं।

नोकिया 8 की भारत में कीमत
Advertisement
अमेज़न की लिस्टिंग से खुलासा होता है कि नोकिया 8 की भारत में कीमत 36,999 रुपये है। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल ने भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है और अभी 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया गया है। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लंदन में हुए एक इवेंट में सबसे पहले लॉन्च किया गया था।
 

अब बात नोकिया 8 के अहम फीचर की। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया था कि कंपनी नोकिया 8 पर एंड्रॉयड ओ की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.