Nokia 8 भारत में 26 सितंबर को होगा लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल का नोकिया 8 फ्लगैशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो जाएगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने 26 सितंबर के इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 को पहला नोकिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन का तमगा दिया गया है
  • मार्केट में इसकी भिड़ंत सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और आईफोन 8 से होगी
  • स्मार्टफोन की बिक्री अक्टूबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है
एचएमडी ग्लोबल का नोकिया 8 फ्लगैशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो जाएगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने 26 सितंबर के इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। इनवाइट में लिखा है, "हर कहानी के दो पक्ष होते हैं। हमारा पक्ष भी ज़रूर सुनिए।"  टैगलाइन से साफ है कि कंपनी नोकिया के अनोखे फीचर 'Bothies' की बात कर रही है। इस फीचर की मदद से यूज़र एक वक्त पर ही फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो या तस्वीरें एक साथ कैपचर कर सकते हैं।

कंपनी की ओर से Nokia 8 को पहला नोकिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन का तमगा दिया गया है। भारतीय मार्केट में इसकी भिड़ंत सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और आईफोन 8 से होगी। स्मार्टफोन की बिक्री अक्टूबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है। नोकिया 8 के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च इवेंट में भी एचएमडी ग्लोबल के एक अधिकारी ने हमें यही जानकारी दी थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Nokia 8 को 599 यूरो (करीब 45,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
 

अब बात नोकिया 8 के अहम फीचर की। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।
Advertisement

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया था कि कंपनी नोकिया 8 पर एंड्रॉयड ओ की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.