Nokia 7 Plus को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें क्या है खास

Nokia 7 Plus को नया एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला है जो अपने साथ नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। अपडेट अपने साथ गूगल कैमरा ऐप वर्ज़न 9.0 भी लेकर आता है जो नए इंटरफेस के साथ गूगल लैंस और गूगल मोशन से लैस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 15:49 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्ज़न 3.39B है
  • नोकिया 7 प्लस को नया कैमरा ऐप वर्ज़न 9.0 भी मिला
  • अपडेट नवंबर महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है
Nokia 7 Plus को नया एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला है जो अपने साथ नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। अपडेट अपने साथ गूगल कैमरा ऐप वर्ज़न 9.0 भी लेकर आता है जो नए इंटरफेस के साथ गूगल लैंस और गूगल मोशन से लैस है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इस सॉफ्टवेयर अपडेट को सभी Nokia 7 Plus हैंडसेट के लिए रिलीज कर सकती है। फिलहाल, कुछ यूज़र ने ही इस अपडेट के बारे में दावा किया है। याद रहे कि Nokia 7 Plus को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट सितंबर महीने में मिला था। यह एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला है।

नोकिया 7 प्लस का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्ज़न 3.39B है और यह 462.8 एमबी का है। यह दावा NokiaPowerUser ने किया है। अपडेट नवंबर महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इस पैच को Google Pixel और Nexus डिवाइस के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस सिक्योरिटी पैच में कुछ कमियों को दूर किया गया है।


HMD Global ने लेटेस्ट अपडेट के ज़रिए नोकिया 7 प्लस को नया कैमरा ऐप वर्ज़न 9.0 भी दिया है। नए ऐप को अगस्त महीने में पेश किया गया था। यह नए इंटरफेस के साथ आया है। इसमें गूगल लेंस इंटीग्रेशन भी है। इसकी मदद से यूज़र अपने आसपास के ऑब्जेक्ट की पहचान भी कैमरे के ज़रिए ही कर पाएंगे। नए कैमरा ऐप में गूगल मोशन सपोर्ट भी है। इसकी मदद से आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और उन्हें जिफ या क्लिप फॉर्मेट में साझा कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने शॉर्ट वीडियो को एक्सपोर्ट करके स्टोर भी कर सकते हैं। बता दें कि नया कैमरा ऐप Nokia 6.1 Plus में पहले से इंस्टॉल आता है।
 

लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और नए कैमरा ऐप के अलावा इस सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए एंड्रॉयड पाई के कुछ और फीचर मिलते हैं। यह खुलासा कुछ यूज़र द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग से हुआ है। नए सिस्टम नेविगेशन के अलावा नया सेटिंग्स मेन्यू और नोटिफिकेशन अनुभव मिलता है।
Advertisement
 
आप चाहें तो अपने नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन में अपडेट के बारे में जानकारी Settings > Software updates से भी हासिल कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 7 Plus, Nokia, Google Lens, Google Motion, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.