Nokia 7.2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Nokia 7.2 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7.2 के भारतीय दाम के बारे में भी अभी कुछ नहीं बताया है।

Nokia 7.2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Nokia 7.2 ग्लोबल मार्केट में हो चुका है लॉन्च

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम के साथ आता है नोकिया 7.2
  • नोकिया 7.2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है
  • Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है
विज्ञापन
Nokia 7.2 को इस महीने की शुरुआत में आईएफए 2019 ट्रेड शो में Nokia 6.2 के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा लगता है कि इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में एचएमडी ग्लोबल द्वारा लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस संबंध में टीज़र ज़ारी कर दिए हैं। नोकिया 7.2 कंपनी के पोर्टफोलियो का एक और एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एंड्रॉयड 9 पाई और 3,500 एमएएच बैटरी से लैस है।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए टीज़र में नोकिया मोबाइल इंडिया ने नाइट मोड फीचर से लैस नया स्मार्टफोन लाने की बात की है। वीडियो में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन वीडियो के कुछ आखिरी सेकेंड में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन, ज़ाइस ब्रांडिंग को दिखाया गया है। यह नोकिया 7.2 की ओर इशारा देता है।
 

Nokia 7.2 price, specifications

आईएफए ट्रेड शो 2019 में बताया गया था कि नोकिया 7.2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) है। भारत में दाम इस के आसपास होने की उम्मीद है।

डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई से लैस है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। बैटरी 3,500 एमएएच की है।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • कमियां
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »