Nokia 7.2 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Nokia 7.2 को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। नोकिया 7.2 को अगले महीने बर्लिन में IFA 2019 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 7.2 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Photo Credit: NokiaPowerUser

Nokia 7.2 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

ख़ास बातें
  • Nokia 7.2 और को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे बर्लिन में शुरू होगा इवेंट
  • 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है नोकिया 7.2
विज्ञापन
Nokia 7.2 को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। नोकिया 7.2 को 6 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। नोकिया 7.2 को अगले महीने बर्लिन में IFA 2019 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पुष्टि की है कि कंपनी 5 सितंबर को आईएफए 2019 में इवेंट का आयोजन करेगी। नोकिया 7.2 के साथ Nokia 6.2 से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

नोकिया 7.2 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि आखिर फोन में किस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नोकिया 7.2 में स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और गीकबेंच टेस्टिंग में फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1604 और 5821 स्कोर किया है।

नोकिया 7.2 का कोडनेम ‘Star-Lord' है। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एचडीआर 10 डिस्प्ले होगा। यह यू शेप के वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। फोन के दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज।

इसके अलावा नोकिया 7.2 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे, वो भी सर्कुलर मॉड्यूल में। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फिलहाल, अन्य दो सेंसर और फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। खबर है कि बैटरी 3,500 एमएएच की हो सकती है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 149.86x78.74x7.62 मिलीमीटर हो सकती है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने हाल ही में ट्विटर पर IFA 2019 में कंपनी की उपस्थिति की घोषणा की थी। कंपनी 5 सितंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे इवेंट का आयोजन करेगी। इस साल आईएफए 2019 का आयोजन 6 सितंबर से 11 सितंबर तक किया जाना है। कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट की घोषणा करने के साथ आगामी टेक्नोलॉजी को भी पेश कर सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »