Nokia 7.1 Plus में हो सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम

HMD Global ने गुरुवार को नई दिल्ली में इवेंट का आयोजन किया। उम्मीद की जा रही थी कि इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नोकिया 7.1 प्लस को इस बार साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 10:06 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Nokia X7
  • स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है नोकिया एक्स7
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा Nokia X7

Photo Credit: TENAA

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को नई दिल्ली में इवेंट का आयोजन किया। उम्मीद की जा रही थी कि इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने इवेंट के दौरान Nokia 3.1 Plus और Nokia 8110 4G 'Banana' फोन को लॉन्च किया था। नोकिया 7.1 प्लस उर्फ Nokia X7 को इस बार साइट गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग इस बात का संकेत दे रही है कि फोन में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6 जीबी रैम हो सकती है। गीकबेंच लिस्टिंग से पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं जो Nokia 7.1 Plus जिससे डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला था।

चीनी साइट Weibo पर हाल ही में कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि चीन में Nokia X7 को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। नई गीकबेंच लिस्टिंग में दिख रहा है कि Nokia X7 ने सिंगल और मल्टी स्कोर में क्रमश: 1,827 और 5,937 स्कोर किया। 6 जीबी रैम के अलावा एक 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले डच साइट टेलीफून Abonnement ने स्पॉट किया था। उम्मीद की जा रही थी कि Nokia 7.1 Plus को 4 अक्टूबर फिर सामने आया था कि फोन को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नोकिया 7.1 प्लस का ग्लोबल वेरिएंट कब लॉन्च होगा ये एक पहेली बनी हुई है। ऐसा लग रहा है कि HMD Global पहले Nokia X7 को चीन में लॉन्च करना चाहती है।
Advertisement

पहली लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल का यह स्मार्टफोन 6.18 इंच का फुल एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्पले और 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। नोकिया 7.1 प्लस में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और सबसे बड़ी बात एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हो सकता है। इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 400 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी। लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X7, Nokia X7 Price, Nokia X7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  2. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  3. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  4. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  5. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  7. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  8. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  9. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  10. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.