Nokia 7.1 Plus की तस्वीर लीक, 4 अक्टूबर को है कंपनी का लॉन्च इवेंट

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। यह इवेंट 4 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 21 सितंबर 2018 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus में हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 6.1 Plus के डिजाइन की छाप
  • 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा नोकिया 7.1 प्लस में
  • हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। यह इवेंट 4 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नोकिया 7.1 प्लस या नोकिया एक्स7 हो सकता है। यह स्मार्टफोन बीते कई हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से Nokia 7.1 Plus के डिजाइन की एक झलक मिली थी। संभव है कि इस इवेंट में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 से पर्दा उठाए। हालांकि, बीते हफ्ते आई एक रिपोर्ट में इस फोन के लॉन्च को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 तक टाले जाने की बात सामने आई थी।

पॉकेट लिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global का यह लॉन्च इवेंट 4 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे आयोजित होगा। इवेंट के वेन्यू का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस हफ्ते ही Nokia 7.1 Plus की कथित तस्वीरें भारतीय ब्लॉग MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थीं। इसमें फोन के फ्रंट पैनल में डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आया।

लीक हुए रेंडर के मुताबिक, Nokia 7.1 Plus में हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 6.1 Plus के डिजाइन की छाप साफ झलकेगी। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है। Nokia 7.1 Plus में पिछले हिस्से पर कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, नोकिया लोगो, एंड्रॉयड लोगो और वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा।

दूसरी तरफ, इस हफ्ते आई एक रिपोर्ट में Nokia X7 या Nokia 7.1 Plus के डिस्प्ले पैनल की झलक मिली है। इसमें कोई डिस्प्ले नॉच नहीं नज़र आया। इसके अलावा फोन 6.99 इंच के 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले पैनल होने का दावा भी किया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
  4. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  5. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  3. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
  5. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
  6. चांद के सफर से वापस लौट रहा है Artemis II, NASA ने दिखाईं ऐसी तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखीं
  7. Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
  8. Redmi K90 Max की पहली झलक आई सामने, 8500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!
  9. Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल, गजब के AI फीचर्स से लैस
  10. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.