Nokia 7.1 Plus की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन और कैमरा सेटअप की मिली झलक

Nokia 7.1 Plus ऊर्फ Nokia X7 की तस्वीरें सामने आईं हैं। बता दें कि नोकिया 7.1 प्लस की ये तस्वीरें कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) रेंडर्स हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 सितंबर 2018 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होने की उम्मीद
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा नोकिया 7.1 प्लस
  • नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का इवेंट 4 अक्टूबर को

Nokia 7.1 Plus की लीक हुई तस्वीर

Nokia 7.1 Plus ऊर्फ Nokia X7 की तस्वीरें सामने आईं हैं। बता दें कि नोकिया 7.1 प्लस की ये तस्वीरें कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) रेंडर्स हैं। इन तस्वीरों से ग्लास बैक और डुअल रियर कैमरा सेटअप के बारे में पता चला है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिेंट सेंसर भी है। लेटेस्ट तस्वीरें हाल ही में सामने आई Nokia 7.1 Plus की उन फोटो से मेल खाती हैं जिससे फोन में Nokia 6.1 Plus की तरह डिस्प्ले नॉच होने का पता चला था। इसके अतिरिक्त एक दूसरी फोटो में Nokia 7.1 Plus का बैकपैनल दिख रहा है जो एल्यूमिनियम बैक पैनल और एंड्रॉयड वन ब्रांडिंग की ओर इशारा है। Nokia ब्रांड के नए स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन में होने वाले एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसी इवेंट में कंपनी द्वारा Nokia 9 को पेश किए जाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

फोन के लेटेस्ट रेंडर्स को OnLeaks और MySmartPrice ने साझा किया है। तस्वीरों से साफ है कि Nokia 7.1 Plus में बेहद पतले बेज़ल हैं और यह छोटे डिस्प्ले नॉच से लैस है। निचला हिस्सा इतना चौड़ा है कि नोकिया की ब्रांडिंग को आसानी से जगह मिल गई है। रेंडर में Nokia 7.1 Plus का पिछला हिस्सा ग्लास पैनल का नज़र आता है और यह ग्लॉसी फिनिश से लैस है। हम पहले भी ऐसे ही डिज़ाइन से नोकिया 6.1 प्लस में रूबरू हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है, एलईडी फ्लैश के साथ। पिछले हिस्से पर वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर है, Nokia के लोगो से ठीक ऊपर।
 

रेंडर से ठीक उलट बायदू पर लीक हुई नोकिया 7.1 प्लस की तस्वीर में एनोडाइज़्ड एल्यूमिनियम बैक पैनल नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम की भी ब्रांडिग है जिसकी उम्मीद पहले से थी। क्योंकि HMD Global ने मार्केट में पहले ही एंड्रॉयड वन परिवार के Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 5.1 हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग से इस स्मार्टफोन भविष्य में नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है।

OnLeaks और MySmartPrice ने नोकिया 7.1 प्लस का 360 डिग्री व्यू वाला वीडियो भी जारी किया है। यह एक तरह से स्मार्टफोन के CAD रेंडर्स का गुलदस्ता जैसा है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 7.1 Plus में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है। Nokia 7.1 Plus में पिछले हिस्से पर कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, नोकिया लोगो, एंड्रॉयड लोगो और वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.