Nokia 7.1 हुआ लॉन्च, 19:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं इसमें

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नए Nokia 7.1 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोकिया 7.1 हैंडसेट बीते साल के Nokia 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 22:04 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है
  • Nokia 7.1 की ग्लोबल औसत कीमत 319 यूरो (करीब 27,000 रुपये) होगी
  • Nokia 7.1 में फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे

Nokia 7.1 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नए Nokia 7.1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। नोकिया 7.1 हैंडसेट बीते साल के Nokia 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। Nokia 7.1 से लंदन में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठाया गया। अहम खासियतों की बात करें तो नोकिया 7.1 हैंडसेट 19:9 नॉच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी के साथ आता है। फोन को आने वाले महीनों में एंड्रॉयड पाई अपडेट देने का वादा किया गया है। Nokia 7.1 एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ रेकमेंडेड रेंज का हिस्सा है। इसका मतलब है कि एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट रिलीज होने के 90 दिनों के अंदर यह अपडेट इस फोन को दिए जाने की गारंटी है।
 

Nokia 7.1 कीमत और उपलब्धता

Nokia 7.1 की ग्लोबल औसत कीमत 319 यूरो (करीब 27,000 रुपये) होगी। फोन को ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर में बेचा जाएगा। बिक्री अक्टूबर महीने में दुनिया भर के मार्केट में शुरू होगी। भारत में इस फोन की कीमत और उपलब्धता का ऐलान बाद में किया जाएगा।
Advertisement

इसके साथ कंपनी ने नोकिया 7.1 के साथ दो ऑडियो एक्सेसरी को भी पेश किया। एक है नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और दूसरा है नोकिया प्रो वायरलेस ईयरफोन्स।
 

नोकिया 7.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement
 

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.