Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 के लॉन्च ऑफर

Nokia 5 और Nokia 3 को ऑफलाइन स्टोर में बेचा जाएगा। Nokia 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कई लॉन्च ऑफर भी दिए हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2017 17:20 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 3 को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया
  • Nokia 6 सबसे महंगा है जो 14,999 रुपये में मिलेगा
  • एचएमडी ग्लोबल ने कई लॉन्च ऑफर भी दिए हैं
नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 3 को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। Nokia ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Nokia 6 सबसे महंगा है जो 14,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने Nokia 5 की कीमत 12,899 रुपये रखी है। Nokia 3 को इच्छुक ग्राहक 9,499 रुपये में खरीद पाएंगे। कंपनी ने भले ही इन हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है लेकिन ये तुरंत ही मार्केट में उपलब्ध नहीं होंगे। हम ऐसा नोकिया 5 और नोकिया 6 के बारे में तो कह ही सकते हैं।

Nokia 5 और Nokia 3 को ऑफलाइन स्टोर में बेचा जाएगा। नोकिया 3 की बिक्री 16 जून से शुरू होगी। वहीं, नोकिया 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी। Nokia 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई से शुरू होंगे। ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कई लॉन्च ऑफर भी दिए हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
 

Nokia 6 के लॉन्च ऑफर

हमने आपको पहले बताया कि Nokia 6 को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इस ई-कॉमर्स साइट से अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर को अमेज़न पे से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा। सभी नोकिया 6 ग्राहकों को किंडल ईबुक पर 80 फीसदी छूट मिलेगी। डिस्काउंट 300 रुपये तक होगा। इसके अलावा वोडाफोन ग्राहकों को 249 रुपये के रीचार्ज पर 10 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 5 महीने के लिए होगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 700 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
 

Nokia 5 के लॉन्च ऑफर

नोकिया 5 को 12,899 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस हैंडसेट के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 7,00 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
 

Nokia 3 के लॉन्च ऑफर

Nokia 3 के मैट ब्लैक, सिल्वर व्हाइट, टेंपर्ड ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट की बिक्री सबसे पहले शुरू होगी और यह 9,499 रुपये में मिलेगा। Nokia 3 के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 700 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.