क्या Nokia 6 एक दमदार हैंडसेट है? जानें खूबियां और कमियां

संभव है कि आपके मन में नोकिया 6 को लेकर उथल-पुथल चल रहा हो। क्या नोकिया के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए 14,999 रुपये खर्चना सही होगा? इसका सीधा जवाब हैंडसेट को रिव्यू किए बिना हां या ना में नहीं दे सकते। फिलहाल, गैजेट्स 360 इस हैंडसेट कमियों या खूबियों के बारे में बता सकता है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 13:54 IST
ख़ास बातें
  • बहुप्रतीक्षित नोकिया 6 की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू हो गई है
  • नोकिया 6 की बिक्री 23 अगस्त को होगी
  • इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन होना ज़रूरी है
बहु-प्रतीक्षित नोकिया 6 की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक चाहें तो Nokia 6 के लिए अमेज़न की वेबसाइट पर जाकर प्री-ऑर्डर बुकिंग करा सकते हैं। वैसे, कंपनी ने साफ कर दिया है कि नोकिया 6 की बिक्री 23 अगस्त को होगी। और इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन होना ज़रूरी है। कंपनी की रणनीति साफ है। पहले हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाया जाए, फिर सेल के आंकड़े के ज़रिए शानदार आगाज का दावा किया जाए। क्या नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ऐसा करने में सफल होगी, यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।

संभव है कि आपके मन में नोकिया 6 को लेकर उथल-पुथल चल रहा हो। क्या नोकिया के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए 14,999 रुपये खर्चना सही होगा? इसका सीधा जवाब हैंडसेट को रिव्यू किए बिना हां या ना में नहीं दे सकते। फिलहाल, गैजेट्स 360 इस हैंडसेट कमियों या खूबियों के बारे में बता सकता है।
 

नोकिया 6 में क्या-कुछ है खास

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 

नोकिया 6 की खूबियां

Nokia 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। लॉन्च इवेंट में इस हैंडसेट के साथ बिताए सीमित समय में हमने पाया था कि कंपनी ने इसे एक अलग पहचान देने की कोशिश की है। इसकी बनावट अच्छी है और यह हाथों में मजबूत होने का एहसास देता है।


सॉफ्टवेयर इस हैंडसेट के पक्ष में जाता है। अभी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ आएगा। और कंपनी ने गैजेट्स 360 से बात करते हुए आने वाले समय में लगातार नूगा अपडेट देने का भी वादा किया है। कागजी तौर पर नोकिया 6 का 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दमदार लगता है। हम ऐसा ही 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के बारे में भी कह सकते हैं। 3 जीबी रैम आज की ज़रूरतों के लिए काफी साबित होगा।
 

Nokia 6 की कमियां

नोकिया 6 की कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है, खासकर इस कीमत में प्रतिद्वंद्वियों के प्रोडक्ट को देखा जाए तो। अब प्रोसेसर को ही ले लीजिए। इस हैंडसेट में आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि शाओमी ने इस प्रोसेसर को बेहद ही सस्ते शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम का हिस्सा बनाया था।
Advertisement

इसके अलावा चीन में इस हैंडसेट को 4 जीबी रैम के साथ उतारा गया था, लेकिन भारत में किसी वजह से 3 जीबी रैम ही दिया गया है। फोन में कोई भी ऐसा अनोखा फ़ीचर नहीं है जिसके कारण इसे नज़रअंदाज कर पाना आसान ना हो।

नोकिया 6 के लिए शाओमी और अन्य चीनी कंपनियों वाले फ्लैश सेल मॉडल को अपनाया गया है। संभव है कि शुरुआत में हम और आप से ज्यादातर लोगों को इस स्मार्टफोन खरीदने में दिक्कत का सामना करना पड़े।
Advertisement

वैसे, नोकिया 6 में कितना दम है? यह तो हम हैंडसेट रिव्यू करने के बाद ही बता पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6, Nokia 6 Sale, Nokia 6 Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.