Nokia 6 (2018) के साथ कई नोकिया स्मार्टफोन आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च

नोकिया के प्रशंसकों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। बुधवार को Nokia 6 (2018) लॉन्च हो सकता है। कयास तो Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco को भी लॉन्च करने को लेकर लगाए जा रहे हैं।

Nokia 6 (2018) के साथ कई नोकिया स्मार्टफोन आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Nokia 6 (2018) India Launch

ख़ास बातें
  • Xiaomi, Vivo और Oppo के बाद Nokia ने भारतीय मार्केट के लिए कमर कस ली है
  • Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco को लेकर हैं कयास
  • बीते महीने ही नोकिया 1 को भारत में किया गया था लॉन्च
विज्ञापन
नोकिया के प्रशंसकों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। बुधवार को Nokia 6 (2018) लॉन्च हो सकता है। कयास तो Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco को भी लॉन्च करने को लेकर लगाए जा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे एक इवेंट में दोपहर 12 बजे इन स्मार्टफोन से पर्दा उठ सकता है। आप इवेंट का लाइव प्रसारण Nokia मोबाइल इंडिया के आधिकारिक फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। ध्यान रहे, Nokia ने एमडब्ल्यूसी 2018 में तीन नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था, जिनमें नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी भी शामिल थे। बजट फोन नोकिया 1 पहले ही भारत में लॉन्च हो चुका है।  वहीं, एचएमडी ग्लोबल ने हमें एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान बताया था कि Nokia 8110 4G भारत में साल के आखिरी तक दस्तक देगा।

नोकिया 1 को पिछले महीने ही भारतीय बाज़ार में 5,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि कंपनी बुधवार को हो रहे लॉन्च इवेंट में किन-किन स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।


दरअसल, गैजेट्स 360 से एक्सक्लूसिव बातचीत में HMD Global के वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया) अजय मेहता ने बताया था कि भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा। Nokia 8 Sirocco को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, Nokia 7 Plus को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

नोकिया 6 (2018) के स्पेसिफिकेशन

Nokia 6 (2018) को सबसे पहले साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। यह वेरिएंट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और यही Nokia 6 (2018) की सबसे अहम खासियत भी है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ अपडेट की भी गारंटी है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, सेंसर लाइट एनवायरोमेंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और हॉल सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 2018, Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »