Nokia 6 (2018) के 4 जीबी रैम वेरिएंट की सेल 13 मई से

Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की भारत में बिक्री 13 मई से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 (2018) को लेकर पेज लाइव कर दिया गया है...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 9 मई 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • आया Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट
  • अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 (2018) को लेकर पेज लाइव
  • स्मार्टफोन की टक्कर Xiaomi Mi Mix 2, Moto Z2 Force से

Nokia 6 (2018) का पावरफुल वेरिएंट जल्द आएगा

Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की बिक्री भारत में 13 मई से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 (2018) को लेकर पेज लाइव कर दिया गया है, जिसमें 'नोटिफाई मी' का विकल्प भी दिया गया है। इस पर टैप कर यूज़र सेल शुरू होते ही नोटिफिकेशन ईमेल पा सकेंगे। समय पर एंड्रॉयड अपडेट का वादा और कई आकर्षक फीचर से लैस Nokia का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर पर काम करता है। 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस फोन की प्रमुख खासियतों में से हैं। भारत में Nokia 6 (2018) 3 जीबी रैम वेरिएंट पहले ही लॉन्च हो चुका है।
 


Nokia 6 (2018) के पावरफुल वेरिएंट की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इतना तय है कि यह 20,000 रुपये के आसपास होगी। क्योंकि मार्केट में अभी नोकिया 6 (2018) को 16,999 रुपये में बेचा जाता है।

पढ़ें - Nokia 6 (2018) रिव्यू

बता दें कि HMD Global ने अप्रैल महीने में नोकिया 6 (2018) को भारतीय बाज़ार में उतारा था। इस फोन को सबसे पहले जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। अहम खासियत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को सीरीज़ 6000 के एल्यूमीनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है और यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इसके अलावा यूज़र नोकिया के खास बोथी फीचर का भी मज़ा इस फोन में ले पाएंगे।
Advertisement

 

Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। पहले भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। अब नया वेरिएंट 13 मई से बिकना शुरू हो जाएगा, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
Advertisement

जानें: क्या Xiaomi Redmi Note 5 Pro से बेहतर है Nokia 6 (2018)?

कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। फोन 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.