Nokia 6.2 जल्द होगा लॉन्च, कीमत Nokia 6.1 के आसपास होने का दावा

Nokia 6.2 को पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब खबर मिली है कि एचएमडी ग्लोबल के इस फोन को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 18:58 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.2 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं
  • पंच होल डिज़ाइन से लैस हो सकता है Nokia 6.2
  • Nokia 6.2 को पहले MWC 2019 में लॉन्च किए जाने की थी उम्मीद
Nokia 6.2 को पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब खबर मिली है कि एचएमडी ग्लोबल के इस फोन को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा। दावा किया गया है कि नोकिया 6.2 बसंत में आएगा। यूरोप में बसंत का मौसम मार्च के आखिर से शुरू होकर जून तक रहता है। इसके आधार पर अनुमान है कि Nokia 6.2 को आने वाली तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। वैसे, आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है। इससे पहले Nokia 6.2 की कीमत को लेकर दावा किया गया है। कहा गया है कि इस फोन का दाम Nokia 6.1 के बराबर होगा। याद रहे कि HMD Global ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में Nokia 3.2 और Nokia 4.2 बजट फोन पेश किए थे। इसके दौरान कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView से पर्दा उठाया था।

'Nokia anew' नाम के एक ट्विटर यूज़र ने दावा किया है कि नोकिया 6.2 आने वाले महीनों में रिलीज होगा। और इस फोन की कीमत Nokia 6.1 के दाम के आसपास होगी।
Advertisement

याद रहे कि नोकिया 6.1 ऊर्फ Nokia 6 (2018) को भारत में बीते साल 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। HMD Global आज की तारीख में अपने इस फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये में बेच रही है।

नोकिया 6.2 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। पहले खबर थी कि यह फोन पंच होल डिज़ाइन, डुअल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ आएगा।
Advertisement

बता दें कि Nokia 6.1 में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद रहते हैं 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम।
Advertisement

Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.