Nokia 6.1 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

HMD Global का Nokia 6.1 या कह लीजिए Nokia 6 (2018) दूसरा ऐसा हैंडसेट बन गया है जिसे Android 9.0 Pie स्टेबल बिल्ड मिलने लगा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 10:09 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर में Nokia 7 Plus को मिला था Android Pie अपडेट
  • नोकिया 6.1 के बाद अब Nokia 6.1 Plus को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है Nokia 6.1

Nokia 6.1 को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 9.0 पाई स्टेबल अपडेट

नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 6.1 या कह लीजिए Nokia 6 (2018) दूसरा ऐसा हैंडसेट बन गया है जिसे Android 9.0 Pie स्टेबल बिल्ड मिलने लगा है। याद करा दें कि Nokia 7 Plus एचएमडी ग्लोबल का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे सितंबर में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने लगा था। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी Nokia 6.1 Plus के लिए भी स्टेबल अपडेट जारी करेगी। नोकिया 6.1 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

इस महीने के शुरुआत में HMD Global ने घोषणा की थी कि अक्टूबर माह में Nokia 6.1 और Nokia 6.1 Plus को तो वहीं Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को अगले महीने एंड्रॉयड पाई स्टेबल अपडेट मिलने लगेगा। हालांकि, कंपनी ने तारीख का ऐलान नहीं किया था। नोकिया ब्रांड के यह सभी स्मार्टफोन Google एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। एंड्रॉयड पाई अपडेट इंस्टॉल होने के साथ ही नोकिया 6.1 को अडाप्टिव बैटरी, रिडिजाइन सिस्टम, नेविगेशन जेस्चर समेत कई अन्य फीचर्स मिल जाएंगे।
 

Nokia 6.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स की जगह एंड्रॉयड पाई पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी रैम। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.