Nokia 5.3 जल्द लॉन्च होगा भारत में, टीज़र ज़ारी

Nokia India के ट्विटर अकाउंट से यूज़र्स को पूछा गया है कि वे राइट मॉमेंट को कैपचर करने के लिए तैयार हैं। इसके नीचे लिखे लाइन में ऐलान है कि Nokia 5.3 जल्द लॉन्च होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 19:02 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है
Nokia 5.3 भारत में जल्द लॉन्च होगा। नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की कुछ दिन बाद ही नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इसे भारत में लाए जाने का टीज़र ज़ारी कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो नोकिया 5.3 हैंडसेट क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन को चारकोल, सयान और सैंड कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, नोकिया 5.3 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, फोन को इस महीने ही पेश किए जाने की उम्मीद है।

Nokia India के ट्विटर अकाउंट से यूज़र्स को पूछा गया है कि वे राइट मॉमेंट को कैपचर करने के लिए तैयार हैं। इसके नीचे लिखे लाइन में ऐलान है कि Nokia 5.3 जल्द लॉन्च होगा। HMD Global ने हाल ही नोकिया 5.3 की लिस्टिंग को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव किया था जिससे फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Nokia 5.3 की कीमत EUR 189 (करीब 15,200 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास हो सकता है।
 

Nokia 5.3 specifications, features

डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। यह चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Guaranteed software and security updates
  • Clean UI
  • No Bloatware
  • Bad
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.